Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
महिलाओं को होने वाले भिन्न प्रकार के कैंसर
कैंसर की बीमारी महिला व पुरुष दोनों में से किसी को भी हो सकती है। कुछ महिलाएं अनुवांशिक कारणों की वजह से इसकी चपेट में आ सकती हैं तो कुछ बदलती जीवनशैली और वातावरण में मौजूद विषाक्त कणों के कारण कैंसर की रोगी बन सकती हैं।
लेकिन फिर भी कुछ ऐसे प्रकार के कैंसर है जो पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं। इसमें से कुछ प्रकार के कैंसर महिलाओं के प्रजनन अंगों से जुडे हैं तो कुछ आम प्रकार के कैंसर से महिला व पुरुष दोनों को लड़ना पड़ता है। चलिए जानते हैं महिलाओं को होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर।

1 स्तन कैंसर महिलाओं को होने वाली सबसे आम बीमारी है। इस बीमारी के कई कारण हो सकते हैं। अनुवंश, उम्र, स्तन के ऊतकों का प्रकार, रेडीएशन उपचार, रजोनिवृत्ति हार्मोन चिकित्सा, गर्भनिरोधक गोलियां, व्यायाम ना करना, ज्यादा शराब पीना, मोटापा, बच्चे को स्तनपान ना कराना या तीस की उम्र के बाद गर्भ धारण करना व आदि कारण इस बीमारी के होने के पीछे छुपे हो सकते हैं। ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण क्या हैं?

2 फेफडों का कैंसर एक अन्य प्रकार का कैंसर है। टार, सिगरेट व अन्य जहरीले धुओं के कारण महिलाओं को फेफडों का कैंसर हो सकता है। इस बीमारी से बचने के लिए महिलाओं को प्रदूषित इलाकों से व सिगरेट फूंकने वालों से दूर रहना चाहिए। कुछ महिलाओं को अनुवांशिक कारणों की वजह से भी ये बीमारी हो सकती हैं।

3 महिलाओं को पेट व मलाशय का कैंसर भी हो सकता है। हालांकि इस बीमारी के पीछे अनुवांशिक कारणों के अलावा शराब व सिगरेट पीना, बाज़ार में मिलने वाले तैयार खाद्य पदार्थ का अधिक सेवन करना तथा ताज़ा फलों व सब्जियों का सेवन ना करने से आप इस बीमारी की गिरफ़्त में आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 8 महीने तक सिर्फ गाजर का जूस पी कर महिला ने कैंसर को दी मात

4 आज महिलाओं में गर्भाशय के कैंसर से जुडे मामले बढते जा रहे हैं। मोटापा, हार्मोन चिकित्सा, स्तन कैंसर के उपचार में ली गई दवाएं, उम्र, अनुवांशिक कारण, मधुमेह, गर्भनिरोधक गोलियां, अनगिनत गर्भधारण, गर्भाशय की लाइनिंग का मोटा होना, पॉलीसिस्टिक डिम्बग्रंथि सिंड्रोम तथा महीने में एक से अधिक बार मासिक धर्म होना इस बीमारी के लिए जिम्मेदार कारण हैं। यह भी पढे़ं: महिलाओं को जरुर पता होने चाहिये गर्भाशय कैंसर के ये लक्षण

5 महिलाओं को लसीका प्रणाली का कैंसर भी हो सकता है। कमज़ोर प्रतिरक्षा प्रणाली, स्व-प्रतिरक्षित बीमारियां, उम्र और महिलाओं का कुछ रसायनों के संपर्क में आने जैसे कारण इस बीमारी को फैलाते हैं। अतः स्वस्थ रहने व कैंसर जैसी बीमारी से स्वयं को बचाने के लिए महिलाओं को अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। इसके अलावा, सही आहार के सेवन के साथ नियमित रूप से कसरत करनी होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
