Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
महिलाओं को जरुर पता होने चाहिये गर्भाशय कैंसर के ये लक्षण
महिलाओं के शरीर में हमेशा परिवर्तन होते रहते हैं। कभी कभी वे परिवर्तन जो सामान्य दिखते हैं वे कैंसर का कारण भी हो सकते हैं। कहने का उद्देश्य यह है कि आप अपने शरीर की ओर ध्यान दें ताकि जब कुछ अलग हो तो आप उसे महसूस कर सकें। नए लक्षणों का अर्थ है कि शरीर में कुछ परिवर्तन हो रहा है और आप जानना चाहेंगे कि इसका अर्थ क्या है।
पढ़ें: योनि में सूखेपन से निपटने के 7 प्राकृतिक तरीके
रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में वजाईनल ब्लीडिंग या स्पॉटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पूर्व रजोनिवृत्ति महिलाओं में मासिक धर्म के चक्र के अलावा बीच में कभी भी रक्त स्त्राव हो सकता है।

वज़न कम होना
बिना किसी कारण के वजन कम होना भी गर्भाशय के कैंसर का एक कारण हो सकता है।

भूख न लगना
कैंसर की बड़ी हुई स्थिति में प्रभावित महिला की भूख कम होने लगती है।

मूत्रत्याग करते समय दर्द होना
गर्भाशय के कैंसर से प्रभावित महिला को मूत्रत्याग करते समय कुछ दर्द हो सकता है।

संभोग के दौरान दर्द
प्रभावित महिला को सेक्स संबंध बनाते समय दर्द हो सकता है।

एनीमिया
वे महिलाएं जिन्हें गर्भाशय का कैंसर है उनमें अत्याधिक रक्त स्त्राव होने के कारण एनीमिया की समस्या हो सकती है।

थकान
असामान्य कमज़ोरी या थकान को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए क्योंकि यह किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है। यह गर्भाशय के कैंसर का एक कारण भी हो सकता है।

अन्य लक्षण
पैरों में दर्द, कब्ज़ तथा बार बार मूत्रोत्सर्जन भी कैंसर की अंतिम स्थिति का लक्षण है और ये बहुत कम मिलते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
