Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
यूटीआई होने पर कर सकते हैं सेक्स, क्या ये संक्रामक होता है?
क्या आपको लगातार अपने प्राइवेट पार्ट पर आग जैसी जलन और कांच की तरह चुभन हो रही हैं। आप बार-बार पेशाब करने के लिए जा रहे हैं, इसका साफ मतलब है कि आपको यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या यूटीआई की समस्या हो गई है।नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की माने तो , 40 से 60 प्रतिशत महिलाएं अपने जीवनकाल के दौरान यूटीआई से जरुर जूझती हैं, और इनमें से भी एक-चौथाई महिलओं को एक बार ये इंफेक्शन होने के बाद बार-बार ये इंफेक्शन होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह अधिक आम क्यों है?
चूंकि महिलाओं का मूत्रमार्ग छोटा होता है, इसलिए ई. कोलाई जैसे बैक्टीरिया रेक्ट्रेम से आसानी से शरीर में पहुंच जाते है। अगर आपको यूटीआई है और आप सेक्स करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही हैं, आइए पढ़िए जरा।

क्या सेक्स करने से ये संक्रमण बिगड़ सकता है?
अगर आप यूटीआई की समस्या से गुजर रहे हैं तो आपको सेक्स करने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार यदि आप यूटीआई के साथ सेक्स करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये इंफेक्शन की स्थिति को और बुरा बना सकता है, ये उसे पहली बारी स्थिति (जहां से इंफेक्शन शुरू हुआ था ) में पहुंचा सकता है।

क्या ये पार्टनर तक पहुंच सकता है?
अगर आपको लगता है कि यूटीआई होने पर सेक्स करने से ये आपके पार्टनर को भी चपेट में लग सकता है। तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। यूटीआई संक्रामक नहीं होता है। एसटीडी सेक्स के माध्यम से पार्टनर तक फैल सकता है। अगर आपको लगता है कि सेक्स के माध्यम से आपके पार्टनर संक्रमित हुए है तो वो यूटीआई नहीं क्लैमिडिया या गोनोरिया हो सकता है।

कब कर सकते है आप सेक्स
सबसे पहले, इसका इलाज करवाएं। आपका डॉक्टर आपके यूरिन की जांच करके इस बात की पुष्टि करेगा कि आपको यूटीआई है। इसके आधार पर आपको एंटीबॉयोटिक दवाईयां दी जाएंगी। एक बार जब आप पूरी तरह से डॉक्टर की बताई दवाईयां लेकर इलाज करवाते है और पूरी तरह से यूटीआई के लक्षण खत्म हो जाते है तो अब आप दोबारा सेक्स करने के लिए सुरक्षित हैं।
अगर इलाज पूरा होने के बाद अगर सेक्स करते वक्त आपको जलन या दर्द महसूस होता है तो इसका मतलब है कि आपका इंफेक्शन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। आपको अभी रुकने की जरुरत है।

ये संक्रमण दोबारा न हो तो किस बात का रखें ध्यान
आपको इस संक्रमण से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। जैसे कि एनल सेक्स करने के बाद वजाइनल सेक्स कभी भी न करें। अगर आपको एनल सेक्स में आनंद महसूस होता है तो इस बात का खास ध्यान रखेंकि एनल सेक्स के दौरान आपको साथी उस हिस्सें पर खरोंच न मारे, क्योंकि इस वजह से ये संक्रमण फैल सकता है। आपने शायद सुना होगा कि सेक्स के बाद पेशाब जरूर करना चाहिए ताकि कोई भी जननांगों में देर तक रहने वाला बैक्टीरिया अंदर न टिके।
अगर आपको थोड़ा सा भी यूटीआई होने के लक्षण दिखाएं देते है तो डॉक्टर्स से क्रैनबेरी से निर्मित दवाईयों के बारे में बात करें। ये ई कोलाई बैक्टीरिया जैसे बैक्टीरिया को मूत्राशय की दीवार के आसपास आने से बचाती है।

सेक्स के दौरान यूटीआई को रोकने के 5 तरीके
सेक्स के दौरान अपने यूटीआई को फैलने से रोकने के लिए इन बातों विशेष ध्यान रखें।
- सेक्स से पहले पेशाब करें, और तुरंत बाद में।
- सेक्स से पहले और बाद में अपने जननांग और गुदा क्षेत्रों को साफ करें।
- रहें हाइड्रेटेड और बहुत सारे पानी पीते हैं; यह बैक्टीरिया के आपके मूत्र पथ से छुटकारा पाने में मदद करेगा।
- डायाफ्राम या शुक्राणुनाशक का उपयोग अपने जन्म नियंत्रण के रूप में न करें



Click it and Unblock the Notifications
