Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
क्या फास्टफूड खाने से बढ़ता है बांझपन?, जानिए कंसीव होने के लिए क्या खाएं
महिलाएं जो रोजाना फास्ट फूड या जंक खाना पसंद करती है, आगे चलकर उन्हें गर्भधारण करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह बात हाल ही में एक रिसर्च में साबित हुई है कि फास्ट फूड में ऐसे केमिकल होते हैं, जिनसे कई हार्मोन्स ज्यादा बनने लगते हैं और वजन बढ़ने लगता है। जो प्रेग्नेंसी में रूकावट पैदा करता है। जिससे गर्भ धारण करने में परेशानी पैदा होती है। ज्यादा समय तक हॉर्मोंस की यह परेशानी आने से बांझपन की समस्या बढ़ जाती है।प्रेग्नेंसी में बच्चे और मां की सेहत का खास ख्याल रखने के लिए पौष्टिक आहार की खास जरूरत होती है।
पौष्टिक आहार में फल बहुत महत्वपूर्ण हैं जो शरीर में विटामिन,मिनरल्स और खनिज पदार्थों की कमी को पूरे करते हैं। वहीं कुछ महिलाओं को फल खाना पसंद नहीं होता और वह हैल्दी फूड्स की बजाए टेस्ट को ज्यादा महत्व देती हैं, जिसमें जंक फूड यानि पिज्ज,बर्गर,फ्रेंच फ्राइस आदि शामिल हैं।
इन फूड्स का सेहत पर तो बुरा असर पड़ता ही है, इस वजह से उनकी प्रेग्नेंट होने की सम्भावना कम हो जाती है। वहीं जो महिलाएं जंक फूड अवॉइड करके बेरी,नट्स,हरी पत्तेदार सब्जियां,अंजीर,बींस आदि को अपने आहार में शामिल करती हैं, उन्हें इन चीजों में एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत मिल जाता है। जिससे फर्टिलिटी बढ़ती है और गर्भावस्था की परेशानियां कम हो जाती है। आइए जानतें है कि जल्द प्रेगनेंट या कंसीव होने के लिए महिलाओं को किस तरह की सब्जियां या फल खाने चाहिए।

पीले और नारंगी रंग की सब्जियां
पीले और नारंगी रंग की सब्जियों में एंटी ऑक्सिडेंट और बीटा केरोटीन होता है। ये महिलाओं में हॉर्मोन्स को संतुलित करने का काम करता है। जिसकी वजह से कंसीव होने में मदद मिलती है।
खूब पानी पीएं
पानी पीना सेहत के लिए अच्छा रहता है। इससे शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होता साथ ही कंसीव करने में मदद मिलती है। पानी पीने से प्रजनन अंग ठीक तरह से काम करते हैं और प्राकृतिक तरल पदार्थ आसानी से स्पर्म सर्विक्स तक पहुंचते हैं।
साबुत अनाज खाएं
साबुत अनाज भी महिलाओं को कंसीव करने में मदद करता है। ब्राउन राइस, गेहूं की ब्रेड, बींस और फ्लैक्स सीड को जरूर शामिल करें। इन रेशायुक्त आहारों को डाइजस्ट करने में आसानी होगी। साथ ही शरीर से विषैले तत्व नहीं रहेंगे।
हरी सब्जियां
हरी सब्जियां सेहत के लिए अच्छी रहती हैं। इसके साथ ही ये प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखने का काम भी करती है। हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, फॉलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।
फोलिक एसिड पर ध्यान दें
फोलिक एसिड एक ओर जहां गर्भ धारण की क्षमता को बढ़ाता है वहीं ये गर्भ के विकास के लिए अति आवश्यक तत्व है। सोयाबीन, आलू, गेंहू, चुकंदर, केला, ब्रोकली और हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है।
बादाम खाएं
गर्भवती होने के लिए महिलाएं बादाम, अखरोट और अप्रीकॉट भी खा सकती हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि शरीर के लिए काफी जरूरी है। ताजा और ऑर्गेनिक फल आपको प्रेगनेंट होने में मदद करता है। ऐसे फल, जो पैक या प्रिजर्व करके रखे जाते हैं, उनमें केमिकल मिला होता है। इसलिए इसे खाने से बचना चाहिए।
गाजर का करें सेवन
गाजर खाने से मासिक धर्म नियमित रहता है। अगर मासिक धर्म नियमित रहेगा तो महिलाओं को कंसीव करने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
