Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
आपकी डार्क लिपस्टिक नहीं है जहर से कम, जानिए कैसे कर सकती है ये आपको बीमार!
पार्टी हो या डेट बाहर जाना हो तो महिलाएं लिपस्टिक लगाना नहीं भूलती। बिना मेकअप अगर डार्क रंग का लिप कलर लगा लिया जाए तो चेहरे का नूर और भी बढ़ जाता है। चाहे कितना भी डार्क मेकअप क्यों न किया हो, जब तक परफेक्ट शेप लिपस्टिक न लगाई जाए एक कमी सी लगती है। क्या आप भी बाहर जाने से पहले रोजाना लिपस्टिक लगाती है। क्या आप जानते हैं कि आपके होठों की खूबसूरती बढ़ाने वाली ये लिपस्टिक आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना लाखों महिलाएं दिन में कई बार लिपस्टिक लगाती हैं। आखिर यह है ही ऐसी चीज। लिपस्टिक महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है, लेकिन शायद ही आप जानती हों कि यह सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है।
लिपस्टिक क्यों है नुकसानदायक?
दरअसल लिपस्टिक में लेड होता है, जो एक न्यूरोटॉक्सिन होता है और इसकी वजह से लर्निंग और लैंग्वेज संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि सभी लिपस्टिक्स में लेड नहीं होता और न ही कोई ब्रैंड अपने प्रॉडक्ट के इन्ग्रीडियेंट्स में लेड होने के बारे में बताता है। लिपस्टिक हमारे होठों के जरिए सीधे अंदर जाकर हमें बीमार कर सकती है।
क्या आया स्टडी में
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया द्वारा की गई एक स्टडी के अनुसार, जब एक महिला लिपस्टिक लगाती है और फिर उसे दिन में 2 से 14 बार अप्लाइ करती है तो वह दिन में कम से कम 87 मिलीग्राम लिपस्टिक अब्ज़ॉर्ब करती है। लाल और गहरे रंग की लिपस्टिक्स में धातुओं की अधिकता होती है। इस वजह से होठों के जरिए लिपस्टिक पेट में जाकर नुकसान पहुंचा सकती है।
लिपस्टिक के इस्तेमाल से होने वाले साइड इफैक्ट्स भी जान लें।
किडनी फेल
लिपस्टिक बनाने में सीसा, कैडमियम, मैग्नीशियम क्रोमियम और एल्यूमिनियम जैसे धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है जो खतरनाक बीमारियों के लिए जिम्मेदार हैं। यहीं नहीं, यह शरीर के अंदरूनी अंगों को पूरी तरह से डेमेज भी कर सकती है। इसमें काफी मात्रा में कैडमियम पाया जाता हैं, जिससे गुर्दे के खराब होने के खतरा बढ़ जाता है। यह पेट के ट्यूमर का कारण भी बन सकते हैं।
त्वचा के लिए हानिकारक
लिपस्टिक में इस्तेमाल किए गए अन्य कैमिकल्स आपकी सेंसटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे स्किन और आंखों में जलन, एलर्जी, शरीर में जकड़न और गले में खराश जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें इस्तेमाल किए गए मिनरल्स ऑयल्स से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो सकते हैं।
पेट का अल्सर और लकवा
लिपस्टिक में पाया जाने वाला एल्यूमिनियम स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है। इसका इस्तेमाल होठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए होता है जो मुंह के जरिए पेट में चली जाती है जो शरीर में विषैले तत्वों की मात्रा को बढ़ाते हैं। एक शोध के अनुसार, एल्यूमिनियम पेट के लिए हानिकारक है। एल्यूमिनियम से पेट का अल्सर, लकवा आदि रोग व शरीर में फास्फेट की कमी हो सकती है।
कैंसर का खतरा
लिपस्टिक में काफी मात्रा में लेड का इस्तेमाल किया जाता हैं जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को बढ़ा सकता हैं। इससे महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही यह शरीर में पहुंचकर रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











