Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
रेग्युलर सेक्स नहीं होने के वजह से महिलाएं करवा रही है एग्स फ्रीज, सर्वे में खुलासा
अभी तक ज्यादात्तर महिलाएं हाई स्टडीज और कॅरियर में अच्छा मुकाम पाने के लिए एग्स फ्रीज करवाती थी। लेकिन हाल ही में हुई एक स्टडी में सामने आया है कि किसी पार्टनर के साथ स्थाई रिलेशनशिप न होने की वजह से महिलाएं अपने एग्स फ्रीज करा रही हैं।
इस रिसर्च में सामने आया है कि एग्स फ्रीज कराने वाली महिलाओं में 85% महिलाएं सिंगल थीं। रिलेशनशिप में स्थिरता नहीं मिलने की वजह से बार-बार बदलते पार्टनर और सेक्स लाइफ में आई अनियमिताओं के वजह से महिलाएं ये कदम उठा रही है।

अब तक सामान्य धारणा यह थी कि करियर ऑरिएंटेड महिलाएं ही एग्स फ्रीज कराती हैं।
ये दिखा रही है एग्स फ्रीजिंग में दिलचस्पी
रिसर्च में सामने आया है कि ये सिंगल महिलाएं अलग-अलग परिस्थितियों से ताल्लुक रखती हैं जैसे कि सिंगल, तलाकशुदा, ब्रेकअप के बाद, देश के बाहर काम करने वालीं, सिंगल मां या फिर करियर प्लानिंग। इनमें से एग्स फ्रीज कराने की वजह करियर प्लानिंग कुछ ही महिलाओं की थी। रिसर्च में शामिल महिलाओं में जो सिंगल नहीं हैं, या तो उनके पार्टनर्स बच्चे नहीं चाहते हैं, या बार-बार पार्टनर बदलने की वजह से वो निराश है।
इसलिए करवा रही है एग्स फ्रीज
अमेरीका की येल यूनिवर्सिटी द्वारा की गई इस स्टडी में एग फ्रीज कराने वाली ज्यादातर महिलाएं अपनी पढ़ाई और करियर गोल्स पूरे कर चुकी हैं लेकिन किसी पार्टनर के साथ स्थाई शारीरिक संबंध न होने के कारण एग्स फ्रीज करा रही हैं। अब तक सामान्य धारणा यह थी कि महिलाएं अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देने के लिए एग्स फ्रीज कराती हैं।
कैसे फ्रीज किए जाते है एग्स
एग फ्रीजिंग का अर्थ है महिलाओं के स्वस्थ एग (अंडाणु) को ओवरी से निकाल कर फ्रीज कर देना और भविष्य के लिए सुरक्षित करना। ऐसा माना जाता है कि 40 की उम्र तक आते-आते महिलाओं के गर्भधारण का समय समाप्त हो जाता है। सजर्री की प्रक्रिया द्वारा एग को निकाला जाता है। एग को फ्रीज करने के लिए माइनस 196 डिग्री सेल्सियस पर लिक्विड नाइट्रोजन में रखा जाता है। इससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। सुरक्षित रहने की अवधि के दौरान महिला को अधिकार रहता है कि वह इसे खुद यूज करना चाहती है या फिर किसी और को देकर मदद करना चाहती है।
ये भी करवा चुके हैं एग्स फ्रीजिंग
एग्स फ्रीजिंग ज्यादा पुरानी तकनीक नहीं है, जनवरी 2016 में 42 की उम्र में जब डायना हेडन ने एक बच्ची को जन्म दिया था। तब अचानक से पहली बार देश में इस तकनीक के बारे में ज्यादात्तर लोगों को मालूम चला था। अब कबीर बेदी की चौथी बीवी परवीन दोसांज ने भी भविष्य में मां बनने के लिए एग्स फ्रीजिंग का सहारा लिया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
