अशोक के पेड़ के है बड़े आयुर्वेदिक फायदे, PCOS और बांझपन को करें दूर

By Nisha

हमारे घरों के आसपास आसानी से अशोक का पेड़ देखा जा सकता है। लेकिन क्‍या आपको मालूम है कि ये पेड़ कितना गुणकारी होता है। आयुर्वेद में हेमपुष्प या ताम्र पल्लव कहा जाने वाला अशोक का पेड़, सेहत की समस्याओं का समाधान करने में मददगार है। इसके पत्ते, छाल, फूल, बीज और यहां तक कि जड़ें भी दवा के रूप में प्रयोग की जाती हैं। महिलाओं के ल‍िए तो ये पेड़ क‍िसी अमृत से कम नहीं है लेक‍िन क्‍या आपको मालूम है क‍ि ये पेड़ क‍ितना गुणकारी होता है। इस पेड़ में महिलाओं की हर समस्‍या का समाधान छ‍िपा हुआ है।

 श्‍वेत प्रदर की समस्‍या को रोके

श्‍वेत प्रदर की समस्‍या को रोके

महिलाओं के कुछ रोगों में यह विशेष रूप से लाभकारी है। माहवारी के समय होने वाला कष्ट हो या श्वेत प्रदर की समस्या, दोनों में ही यह लाभकारी है। इसकी छाल को पीसकर, बराबर मात्रा में मिश्री के साथ दिन में 3 बार लें।

पीर‍ियड को करें न‍ियमित

पीर‍ियड को करें न‍ियमित

जिन म‍रीजों को पीसीओएस की शिकायत है और जो लोग अन‍ियमित पीर‍ियड की समस्‍या से जूझ रहे हैं। अशोक के पत्ते का सेवन कर इस समस्‍या से निजात पा सकते हैं। आप इसकी छाल या पत्ते को पानी में उबालकर पी कर इस समस्‍या से निजात पा सकते हैं।

चेहरे को रखें साफ

चेहरे को रखें साफ

अशोक की छाल को पानी में उबालकर गाढ़ा काढ़ा तैयार इसे सरसों के तेल के साथ मिलाकर फोड़े-फुंसियों पर लगाने से काफी फायदा होता है और त्वचा साफ होती है।

पथरी के दर्द से राहत

पथरी के दर्द से राहत

पथरी यानि स्टोन की समस्या होने पर अशोक के बीज लाभकारी हैं। अशोक के बीजों की 2 ग्राम मात्रा लेकर पानी के साथ पीस लें और दो चम्मच रोजाना पिएं। इससे पथरी के दर्द से राहत मिलेगी।

पेशाब की समस्‍या को करे दूर

पेशाब की समस्‍या को करे दूर

पेशाब संबंधी समस्याओं में भी अशोक के बीजों को पानी में पीसकर नियमित 2 चम्मच पीने से पेशाब में रूकावट एवं अन्य समस्याओं में लाभ होता है।

गर्भधारण में करता है मदद

गर्भधारण में करता है मदद

जिन महिलाओं को गर्भधारण में समस्‍या आ रही हैं उन्‍हें इस पेड़ के पत्ते का सेवन करना चाह‍िए। दो से तीन ग्राम की मात्रा में अशोक के फूल लेकर इन्हें दही में मिलाकर खाने से गर्भधारक करने में आ रही समस्याएं समाप्त हो जाती हैं और आसानी से गर्भधारण हो सकता है।

Desktop Bottom Promotion