Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Women's Day: स्तन में उठने वाला दर्द हर बार कैंसर हो जरुरी नहीं, हो सकती है ये भयानक बीमारियां
आपके ब्रेस्ट में कई दिनों से दर्द हो रहा है? तो आपको गायनाकॉलोजिस्ट के पास जाने के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए। अगर आपके ब्रेस्ट में लंप्स या गांठ जैसी समस्या हो रही है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न ले क्योंकि ब्रेस्ट कैंसर के अलावा भी और भी कई भयानक चीजें हो सकती हैं ब्रेस्ट के साथ हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसे कौनसी स्थितियां है जिसमें ब्रेस्ट में दर्द होने लगता है।

टैटू से ब्रेस्ट को हो सकता है खतरा
असल में टैटू के स्याह या इन्क में जो टॉक्सिक एलिमेंट होता है उससे स्किन कैंसर होने का खतरा होता है। इक्विमेंट कभी-कभी एच.आई.वी, हेपाटाइटिस बी और सी से संक्रमित हो जाते हैं, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका रहती है।

ब्रेस्ट इंगोर्जमेंट
ब्रेस्ट इंगोर्जमेंट होने के कारण बच्चे को मां दूध नहीं पिला पाती हैं। इसके लिए अतिरिक्त दूध को निकाल देना चाहिए, नहीं तो ब्रेस्ट में सूजन हो जाता है या वह सख्त हो जाता है। यहां तक कि इसको स्पर्श करने पर भी बहुत दर्द होता है।

सिस्ट या पुट
कभी-कभी मामूली सिस्ट भी समय के अनुसार बहुत दर्द देने लगते हैं। ये कैंसरकारी तो नहीं होते लेकिन फ्लूइड से भरे हुए होते हैं। लेकिन पिरियड के समय ये सिस्ट बहुत ज्यादा सूज जाते हैं और दर्द भी होता है। ये दर्द कभी तो दोनों ब्रेस्ट में होता है या सिस्ट के परिस्थिति के अनुसार एक ब्रेस्ट में ही होता है।

ब्रेस्ट इंफेक्शन
कई बार पसीना निकलने के ग्रंथि यानि ग्लैंड के बंद हो जाने, मिल्क डक्ट या धमनी ब्लॉक हो जाने पर या इंग्रोन हेयर के कारण ब्रेस्ट में इंफेक्शन होने का डर रहता है। जिसके कारण निप्पल से पस, ब्लड, लाल या हरा डिस्चार्ज होने लगता है।

कैंसरोधी ट्यूमर
अगर आपके निप्पल से ब्लड डिस्चार्ज कर रहा है इसका मतलब ये है कि ट्यूमर में कैंसर नहीं है। इस अवस्था को पैपीलोमा कहते हैं जो मिल्क डक्ट्स के ज्यादा विकास के कारण होता है। अगर ऐसी हालत है आपके ब्रेस्ट की डॉक्टर के पास जाने में देर न करें विशेषकर अगर ब्रेस्ट से ब्लड डिस्चार्ज हो रहा हो तो।



Click it and Unblock the Notifications
