Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
Women Hygiene: ठंड के मौसम में इंटिमेट हाईजीन का रखें खयाल, वर्ना हो सकती हैं ये बीमारियां
वैसे तो हर मौसम में महिलाओं को अपनी इंटिमेट हाइजीन का खासा ध्यान रखना चाहिए। लेकिन सर्दियों में खास खयाल रखना जरूरी होता है। अगर आप इंटिमेट हाइजिन नहीं रखती तो इससे आपको कई तरह की फेमिनिन प्रॉबलम हो सकती है। जिसमें यूटीआई (Urinary Tract Infection) और एसटीडी (STD) जैसी गंभीर परेशानियां आपको घेर लेंगी। आइये जानते हैं कि अगर आप ठंड के मौसम में प्राइवेट पार्ट और अंटिमेट हाइजीन का कैसे ध्यान रखना है, जिससे आपके पास किसी तरह की बीमारी ना आ सके।

अपने पैंटीज व अंडर गारमेंट्स को गीला ना होने दें
जब भी आप टॉयलेट यूज करें तो तो वजाइनल एरिया को टिशू या किसी सॉफ्ट टॉवल से साफ करें। इससे आपका इंटिमेट एरिया सूखा रहेगा और आपका अंडर गारमेंट गीला नहीं रहेगा। जिससे आपको कई तरह की फंगल बीमारियां भी हो सकती है। वजाइनल पार्ट को सूखा रखने के लिए आप कोई अच्छा जेंटल पाउडर यूज करें, जिसमें कैमिकल ना हो।

प्राइवेट एरिया में दुर्गंध से बचाने के लिए अंडरगार्मेंट डेली बदलें
अगर आप अपनी अंडर गारमेंट्स रोज नहीं बदलती हैं तो इससे आपकी इंटिमेट हेल्थ खराब होने लगेगी। क्योंकि व्हाइट डिस्चार्ज के कारण अंडर वियर आपकी गीली रहेगी जिससे वजाइना में बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। जिसकी वजह से आपके इंटिमेट एरिया में बदबू आने लगेगी। साथ ही खुजली और जलन की समस्या से आप दो चार हो सकती हैं।

पीरियड के दौरान हर 3 से 6 घंटे के बीच पैड चेंज करें
पीरियड के दौरान आप 3 से 6 घंटों के बीच अपने सेनिटरी पैड (sanitary Pads ) को जरूर बदलें। ऐसा ना करने से आपके इंटिमेट एरिया में खुजली की समस्या के साथ रेडनेस भी हो सकती है। क्योंकि वजाइनल स्किन काफी सेंसिटिव होती है। अगर आप टैम्पोन का यूज करती है तो उसे भी 5 घंटे से पहले जरूर बदलें। पीरियड के जौरान वजाइनल एरिया को साफ रखें।

हार्ड कैमिकलयुक्त साबुन का न करें यूज
महिलाओं का इंटिमेट एरिया बहुत सेंसिटिव होता है। इसलिए वजाइना क्लीन करने के लिए वहां की स्किन पर साबुन का यूज ना करें। इंटिमेट एरिया पर माइल्ड प्रोडक्ट ही यूज करें। आजकल मार्केट में इंटिमेट एरिया को साफ करने के लिए कई तरह के जेंटल प्रोडक्ट मार्केट में मौजूद हैं।

इंटरकोर्स के बाद वजाइना की सफाई जरूरी
जब भी आप अपने पार्टनर के साथ इंटरकोर्स करती हैं तो सेफ सेक्स का खयाल रखते हुए कॉन्डम का यूज करें। इसके साथ ही वजाइना को साफ करना इसके बाद जरूरी हो जाता है, क्योंकि इस दौरान आपके वजाइना से फ्लूड निकलता है जो इनफेक्शन कर सकता है। सेक्स के बाद पानी से अपने वजाइनल पार्ट को साफ करना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
