Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
World AIDS Day 2025: एचआईवी और एड्स में क्या है अंतर? जान लें महिलाओं में ये बीमारी कैसे होती है?
How HIV/Aids Spreads In Women: ये तो आप जानते ही हैं कि हर साल 1 दिसंबर को पूरी दुनिया एचआईवी/एड्स के खिलाफ जागरूकता को बढ़ाने के लिए वर्ल्ड एड्स डे मनाती है। इस दिन का उद्देश्य सिर्फ बीमारी के बारे में जानकारी देना नहीं, बल्कि समाज में फैली गलत धारणाओं, डर और भेदभाव को खत्म करना भी है। आज भी लाखों लोग इस बीमारी के बारे में पर्याप्त जानकारी न होने के कारण समय पर जांच और इलाज नहीं करा पाते, खासकर महिलाएं।
ऐसी स्थिति में यह समझना बेहद जरूरी है कि एचआईवी और एड्स दोनों एक ही चीज नहीं हैं, बल्कि दोनों के बीच बड़ा अंतर है। साथ ही यह जानना भी आवश्यक है कि महिलाओं में यह संक्रमण कैसे होता है और कैसे इससे बचा जा सकता है।

एचआईवी और एड्स में क्या है अंतर?
अक्सर लोग समझते हैं कि एचआईवी और एड्स एक ही बीमारी हैं, जबकि सच यह है कि दोनों बिल्कुल अलग हैं। एचआईवी (HIV) का पूरा नाम Human Immunodeficiency Virus है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को धीरे-धीरे कमजोर करता है। यह वायरस शरीर में प्रवेश करने के बाद सफेद रक्त कोशिकाओं (CD4 cells) को नुकसान पहुंचाता है, जिससे शरीर सामान्य संक्रमणों और बीमारियों से लड़ने की क्षमता खोने लगता है।
वहीं दूसरी ओर एड्स (AIDS) का मतलब Acquired Immunodeficiency Syndrome है, और यह HIV संक्रमण का अंतिम और गंभीर चरण होता है। जब किसी व्यक्ति के शरीर में HIV वायरस बहुत ज्यादा बढ़ चुका हो और इम्यून सिस्टम लगभग खत्म हो जाए, तब वह एड्स स्टेज में पहुँच जाता है।
यानी HIV एक वायरस है जो शरीर को प्रभावित करता है, जबकि AIDS उस वायरस के कारण होने वाली स्थिति या सिंड्रोम है। समय पर HIV की पहचान और ART इलाज शुरू होने से व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ और सामान्य जीवन जी सकता है और AIDS स्टेज पर पहुँचने से बच सकता है।
महिलाओं में HIV/AIDS कैसे होता है?
ये जरूरी नहीं की किसी के साथ यौन संबंध बनाने से ही एड्स या एचआईवी संक्रमण होता है। हालांकि जानकारी के अभाव में बहुत से लोगों को ऐसा लगता है और वो इस बीमारी को कलंक की तरह देखते हैं। मगर सच्चाई इसके विपरीत है जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। बता दें कि महिलाओं में HIV संक्रमण और एड्स तेजी से फैलने के प्रमुख कारण है जो नीचे बताए गए हैं-
1. असुरक्षित यौन संबंध
बिना सुरक्षा के यौन संबंध बनाना महिलाओं में HIV संक्रमण की सबसे बड़ी वजह है।
2. संक्रमित साथी (हसबैंड/पार्टनर)
यदि पार्टनर पहले से HIV पॉजिटिव है और उपचार नहीं ले रहा है तो संक्रमण आसानी से महिला तक पहुंच सकता है।
3. गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान
HIV संक्रमित मां से यह वायरस गर्भ में बच्चे को, डिलीवरी के दौरान या स्तनपान के जरिए भी संक्रमित कर सकता है।
4. ब्लड ट्रांसफ्यूजन
इनफेक्टेड ब्लड चढ़ाने से भी HIV फैल सकता है, इसलिए ब्लड केवल जांच की पुष्टि के बाद ही लिया जाना चाहिए।
5. संक्रमित उपकरण
इसके अलावा इंजेक्शन, सुई, टैटू/पियर्सिंग उपकरण को अगर सही तरह से स्टेरिलाइज न हों तो जोखिम बढ़ता है।
महिलाओं में HIV के शुरुआती लक्षण
लगातार थकान
वजन घटना
बार-बार इंफेक्शन होना
बुखार-बॉडी पेन
पेल्विक इंफेक्शन
मासिक धर्म में अनियमितता
बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा
सुरक्षित यौन संबंध
नियमित HIV टेस्ट
पार्टनर की HIV स्थिति जानना
जाँच किए गए ब्लड का ही उपयोग
ART दवाओं को समय पर लेना (यदि संक्रमण हो चुका है)।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











