Latest Updates
-
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर
Dry Vs Fresh Coconut: नारियल को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और इसे कई तरह से खाया जाता है। कुछ लोग ताजा नारियल यानी उसकी सफेद मलाई खाना पसंद करते हैं, जबकि कई घरों में सूखे नारियल का इस्तेमाल ज्यादा होता है। कच्चे और ताजे नारियल में सिर्फ स्वाद और बनावट का ही फर्क नहीं होता, बल्कि इनमें पानी और पोषक तत्वों की मात्रा भी अलग होती है। इसी वजह से दोनों का शरीर पर असर भी थोड़ा अलग हो सकता है। ऐसे में, अक्सर कई लोगों का यह सवाल होता है कि सूखा या ताजा नारियल, आखिर कौन सा सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए, जानते हैं इसके बारे में डाईट्रिफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से -

सूखा नारियल
सूखे नारियल का स्वाद ताजे नारियल से थोड़ा अलग होता है। इसमें मिठास ज्यादा महसूस होती है और इसे चबाने में भी थोड़ा ज्यादा समय लगता है। नारियल को सुखाने के बाद उसमें मौजूद पानी काफी कम हो जाता है, इसलिए इससे शरीर को पानी नहीं मिलता। इसी वजह से इसे ताजे नारियल की तरह हाइड्रेशन का अच्छा स्रोत नहीं माना जाता। सूखने के बाद नारियल में पोषक तत्व खत्म नहीं हो जाते, लेकिन पानी निकल जाने के कारण कैलोरी और फैट की मात्रा प्रति 100 ग्राम ज्यादा हो जाती है। इसलिए सूखे नारियल को कम मात्रा में खाना बेहतर रहता है।
ताजा नारियल
ताजा नारियल में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और इसकी मलाई यानी गिरी खाने में नरम होती है। इसमें फैट, फाइबर, कुछ प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। नारियल की गिरी में मौजूद फैट का बड़ा हिस्सा सैचरेटेड फैटt होता है, इसलिए इसे भी जरूरत से ज्यादा खाना ठीक नहीं माना जाता।
अगर आप नारियल पानी पीने के बाद उसकी नरम गिरी भी खाते हैं, तो आपको पानी के साथ नारियल की गिरी से मिलने वाले पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।
ताजा नारियल या सूखा नारियल, कौन सा ज्यादा फायदेमंद?
अगर दोनों में से किसी एक को चुनना हो, तो ताजा कच्चा नारियल बेहतर विकल्प माना जा सकता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और यह सूखे नारियल की तुलना में हल्का होता है। नारियल पानी के साथ इसकी मलाई खाने पर शरीर को पानी के साथ कुछ पोषक तत्व भी मिलते हैं। वहीं, सूखे नारियल में पानी निकल जाने के कारण कैलोरी और फैट ज्यादा सघन हो जाते हैं। इसलिए थोड़ी मात्रा में भी इससे ज्यादा कैलोरी मिल सकती है। इसका फायदा यह है कि इसे लंबे समय तक रखा जा सकता है और खाने में इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि सूखा नारियल सेहत के लिए खराब है। दोनों में पोषक तत्व होते हैं, लेकिन रोजमर्रा के खाने में अगर हल्का और ताजा विकल्प चाहिए तो कच्चा नारियल बेहतर है। वहीं, स्वाद और ज्यादा कैलोरी की जरूरत के हिसाब से सूखा नारियल भी खाया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
