Latest Updates
-
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान
Worst Food Combinations With Eggs: हर साल 8 अक्टूबर को वर्ल्ड एग डे (World Egg Day) मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को अंडे के पोषण और सेहत से जुड़े फायदों के बारे में जागरूक करना है। अंडे में प्रोटीन, अमीनो एसिड, विटामिन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अंडे को कई तरीकों से खाया जा सकता है। कुछ लोग इसे उबालकर खाते हैं, तो कुछ अंडे की भुजिया या आमलेट बनाना पसंद करते हैं। हालांकि, अंडे खाते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप इसके साथ क्या खा रहे हैं। कुछ चीजों के साथ अंडे खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। आइए, जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में, जिन्हें अंडे के साथ खाने से बचना चाहिए -

1. चाय
कई लोगों को सुबह नाश्ते में अंडे के साथ चाय पीना पसंद होता है। हालांकि, चाय और अंडे को एक साथ लेने से बचने की सलाह दी जाती है। चाय में मौजूद टैनिन जैसे तत्व शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों को चाय पीने से एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए अंडे खाने और चाय पीने के बीच थोड़ा अंतर रखना बेहतर है।
2. दही
दही और अंडे दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अंडे और दही, दोनों ही प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। हालांकि, कुछ लोगों को इन दोनों चीजों को एक साथ खाने पर पेट भारी होने, गैस या पाचन से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। ऐसे में, अंडे और दही को अलग-अलग समय पर खाना ही बेहतर माना जाता है।
3. चीनी
अंडे को चीनी के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए है। दरअसल, अंडे और चीनी मिलाने पर जो अमीनो एसिड्स रिलीज होते हैं, वो शरीर के लिए विषाक्त हो सकते हैं। इससे आपको पेट में भारीपन महसूस हो सकता है और पाचन भी खराब हो सकता है।
4. खट्टे फल
अंडे खाने के तुरंत बाद संतरा, नींबू जैसे खट्टे फल खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करने से पेट में एसिडिटी, गैस, कब्ज और आंत से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। खासकर, जिन्हें पहले से एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या रहती है, उन्हें खट्टे खाद्य पदार्थों से दिक्कत हो सकती है।
5. सोया मिल्क
सोया मिल्क और अंडे को एक साथ खाना अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, कुछ लोगों को इन दोनों चीजों को एक साथ लेने पर पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसे में, अगर आपको इन्हें खाने के बाद गैस, पेट फूलने या किसी अन्य तरह की परेशानी होती है, तो इनका सेवन अलग-अलग समय पर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
