Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
World Hemophilia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हीमोफीलिया दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
World Hemophilia Day 2026: क्या आपने कभी ऐसा देखा है कि किसी को हल्की सी चोट लगने पर भी खून देर तक नहीं रुकता? ऐसा होना हीमोफीलिया नाम की बीमारी का संकेत हो सकता है। हीमोफीलिया एक दुर्लभ लेकिन गंभीर आनुवांशिक समस्या है, जिसमें शरीर खून का थक्का ठीक से नहीं बना पाता, इसलिए छोटी चोट भी खतरनाक बन सकती है। इसी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है कि मरीजों को समय पर सही इलाज मिले, उन्हें पूरा सहयोग मिले और समाज में उन्हें बराबरी का सम्मान भी मिल सके। आइए, जानते हैं विश्व हीमोफीलिया दिवस का इतिहास, महत्व और 2026 की थीम -

क्या होता है हीमोफीलिया? - What Is Hemophilia In Hindi
हीमोफीलिया एक आनुवांशिक बीमारी है, जिसमें शरीर में खून को जमाने वाला जरूरी प्रोटीन यानी क्लॉटिंग फैक्टर कम या अनुपस्थित होता है। इसी वजह से चोट लगने पर खून जल्दी नहीं रुकता और ज्यादा समय तक बहता रहता है। कई मामलों में यह समस्या शरीर के अंदर भी हो सकती है, जैसे जोड़ों या मांसपेशियों में ब्लीडिंग होना। यह बीमारी अधिकतर पुरुषों में देखने को मिलती है, जबकि महिलाएं अक्सर इसकी वाहक होती हैं।
17 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व हीमोफीलिया दिवस? - Why Is World Hemophilia Day Is Celebrated In Hindi
विश्व हीमोफीलिया दिवस की शुरुआत साल 1989 में वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफीलिया (WFH) द्वारा की गई थी। 17 अप्रैल की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि यह संस्था के संस्थापक फ्रैंक श्नाबेल का जन्मदिन है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को हीमोफीलिया और अन्य ब्लीडिंग डिसऑर्डर के बारे में जागरूक करना है, ताकि समय पर जांच और इलाज मिल सके और मरीज बेहतर जीवन जी सकें।
हीमोफीलिया के लक्षण - Symptoms Of Hemophilia In Hindi
हीमोफीलिया के कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं -
छोटी सी चोट लगने पर भी खून देर तक बहना
शरीर पर बिना कारण नीले या बैंगनी निशान दिखाई देना
जोड़ों में दर्द, सूजन या अकड़न महसूस होना
शरीर के अंदर अचानक ब्लीडिंग होना
सर्जरी या दांत निकलवाने के बाद खून का देर तक न रुकना
अगर किसी व्यक्ति में ऐसे संकेत दिखाई दें, तो बिना देर किए डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।
विश्व हीमोफीलिया दिवस 2026 की थीम - World Hempohilia Day 2026 Theme In Hindi
साल 2026 में विश्व हीमोफीलिया दिवस की थीम "Diagnosis: First Step to Care" रखी गई है। इसका मतलब है कि किसी भी बीमारी के सही इलाज की शुरुआत उसकी समय पर पहचान से होती है। दुनियाभर में आज भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हें हीमोफीलिया या अन्य ब्लीडिंग डिसऑर्डर होने के बावजूद इसकी जानकारी नहीं होती, जिससे उन्हें सही इलाज नहीं मिल पाता। इस थीम के जरिए लोगों को जांच के प्रति जागरूक करने और हर मरीज तक समय पर इलाज पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications