Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
बांहों में बने गांठों को हल्के में लेने से बचें, जाने इसके नुकसान
शरीर के किसी भी हिस्से पर ब्लड क्लॉट होना एक सामान्य सी बात है लेकिन आप इसके होने की वजह और इससे जुड़े खतरे और इलाज के बारे में मालूम होना जरुरी है। शरीर में कहीं चोट लग जाने पर कई बार प्रभावित जगह पर नीला पड़ जाता है या ब्लड क्लॉट जम जाता है। यह शरीर की वेन्स में होता है। अगर ये क्लॉट अपनी जगह से खिसकर शरीर के दूसरे हिस्से में चले जाएं तो खतरनाक हो सकते हैं।
शरीर पर कभी कट लग जाए तो खून में मौजूद प्लेटलेट्स एक क्लॉट बना देती हैं जो खून और बहने से रोकता है। वहीं अगर यह क्लॉट नसों में हो जाए तो खतरनाक हो सकता है।

बांह में क्लॉट की समस्या
डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (DVT) एक ऐसी प्रॉब्लम है जिसमें नसो की गहराई में क्लॉट जमता है। वैसे यह समस्या ज्यादातर लोगों के पैरों में होता है। DVT जब बांह में होता है तो कई लोगों को इसके लक्षण नहीं दिखाई देते लेकिन कुछ लोगों को यह लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

लक्षण
- हल्का खिंचने जैसा दर्द होना
- छूने पर वह जगह गर्म महसूस होना
- क्लॉट की जगह पर सूजन
- स्किन का रंग लाल या नीला दिखाई देना

थकान की वजह से
यदि आपका शेड्यूल काफी कसा हुआ है और आपको सांस लेने की भी फुर्सत नहीं मिल रही है, तो थकान होने का कारण समझ में आता है। मगर, कई बार बिना किसी कारण के यदि आपको थकान महसूस हो रही है, तो सतर्क हो जाना चाहिए। दरअसल, यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में कोई ब्लड क्लॉट है, जिसे आपका शरीर खत्म करने की कोशिश कर रहा है और इसी की वजह से थकान का एहसास हो रहा है।

डॉक्टर को जरुर बताएं
इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर्स से संपर्क करना चाहिए क्योंकि बांह में DVT काफी खतरनाक हो सकता है। बांह के ब्लड क्लॉट का सबसे बड़ा खतरा फेफड़ों में पहुंचने का होता है। इस कंडिशन को पल्मोनरी एंबॉलिजम कहते हैं। अगर आपको या किसी करीब को ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत एक्सपर्ट्स से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications