Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कई दिनों से लगातार हो रही है खांसी और सांस लेने में तकलीफ? कहीं ये निमोनिया तो नहीं!
सर्दी-खांसी और सांस की समस्या बदलते मौसम में आम समस्याएं होती हैं, लेकिन यदि ये समस्याएं लंबे समय तक बनी रहती हैं, तो यह निमोनिया का संकेत भी हो सकता है। निमोनिया फेफड़ों का संक्रमण है जो वायरस, बैक्टीरिया, या फंगस के संपर्क में आने से होता है।
खांसने, छींकने, या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से यह फैल सकता है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों, और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में यह बीमारी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकती है और समय पर इलाज न हो तो जानलेवा भी हो सकती है। निमोनिया के लक्षणों को पहचानना और समय पर उपचार करना बेहद जरुरी होता है, खासकर यदि खांसी और सांस की तकलीफ कई हफ्तों से बनी हुई हो।

निमोनिया क्या है?
निमोनिया एक संक्रामक रोग है जिसमें फेफड़ों में संक्रमण होता है। यह संक्रमण फेफड़ों में हवा की थैलियों (एल्विओलाई) में सूजन और तरल पदार्थ या मवाद भरने का कारण बनता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। निमोनिया का कारण बैक्टीरिया, वायरस, या फंगस हो सकते हैं, और यह खांसने, छींकने या संक्रमित हवा में सांस लेने से फैल सकता है। निमोनिया किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए यह अधिक खतरनाक हो सकता है।
निमोनिया के लक्षण
लगातार खांसी
बुखार और ठंड लगना
सांस लेने में कठिनाई और छाती में दर्द
अत्यधिक थकान और कमजोरी
बचाव के उपाय
- हाथों को बार-बार धोएं और मुंह और नाक को ढंक कर रखें।
- निमोनिया से बचाव के लिए कुछ वैक्सीन उपलब्ध हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।
- पौष्टिक आहार और पर्याप्त नींद से अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करें।
किन्हें होता है निमोनिया का खतरा
- छोटे बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली पूरी तरह विकसित नहीं होती है, जिससे उन्हें संक्रमण का खतरा अधिक होता है। खासकर नवजात शिशु और छोटे बच्चों में निमोनिया गंभीर हो सकता है।
- उम्र बढ़ने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है, जिससे बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्हें निमोनिया के गंभीर लक्षण हो सकते हैं, जो जानलेवा भी हो सकते हैं।
- ऐसे लोग जो एचआईवी/एड्स, कैंसर, डायबिटीज, या ऑटोइम्यून डिजीज से पीड़ित हैं, उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है और इसलिए उन्हें निमोनिया होने का खतरा अधिक होता है।
- अंग प्रत्यारोपण कराने वाले लोग या कीमोथेरेपी से गुजर रहे लोग भी जोखिम में होते हैं।
- धूम्रपान फेफड़ों की कार्यक्षमता को कमजोर करता है और उन्हें संक्रमण के प्रति संवेदनशील बनाता है, जिससे निमोनिया का खतरा बढ़ता है।
- जिन लोगों को अक्सर सर्दी-जुकाम या अस्थमा की समस्या होती है, उनमें निमोनिया का खतरा अधिक होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
