Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
World Vitiligo Day 2025: सफेद दाग नहीं, चेहरे की पहचान हैं ये, जानिए कैसे ये चेहरे बने समाज के लिए मिसाल
World Vitiligo Day 2025: हर साल 25 जून को मनाया जाने वाला वर्ल्ड विटिलिगो डे (World Vitiligo Day) सिर्फ एक मेडिकल कंडीशन की जागरूकता का दिन नहीं है, बल्कि उन लाखों लोगों की हिम्मत और आत्म-स्वीकृति का उत्सव है जो बिना शर्म, बिना डर अपनी स्किन को अपनाते हैं। भारत में "सफेद दाग" को अक्सर कमजोरी या शर्म का कारण समझा जाता है, खासकर महिलाओं के लिए।
लेकिन अब समय बदल रहा है विटिलिगो को छुपाया नहीं, अपनाया जा रहा है।आइए आज इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं और कौन लोग इस बदलते नजरिए की मिसाल बने हैं उनके बारे में भी जान लेते हैं।

विटिलिगो क्या है?
विटिलिगो एक त्वचा संबंधी स्थिति है जिसमें शरीर के कुछ हिस्सों की रंगत चली जाती है। यह कोई संक्रामक रोग नहीं है, लेकिन इसके कारण मानसिक और सामाजिक दबाव काफी होता है। भारत में अनुमानित 80 लाख से अधिक लोग विटिलिगो से जूझ रहे हैं, लेकिन आज एक नई पीढ़ी इसे कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी यूनिक पहचान मान रही है।
बदलते नजरिए की मिसाल बनते भारतीय चेहरे
1. श्वेता हांडा (दिल्ली) - मेकअप आर्टिस्ट और कंटेंट क्रिएटर
इंस्टाग्राम पर एक्टिव श्वेता विटिलिगो के साथ न सिर्फ ब्यूटी ट्यूटोरियल करती हैं, बल्कि ब्राइडल लुक्स में अपने पैचेज को फ्लॉन्ट करती हैं। "लोग पूछते हैं कि क्या मैं शादी में अपने पैच कवर करूंगी। मैं कहती हूं नहीं, ये मेरी खूबसूरती का हिस्सा हैं।"
2. संजय अग्रवाल (मुंबई) - कॉरपोरेट ट्रेनर और मोटिवेशनल स्पीकर
विटिलिगो होने के बावजूद वह बड़े-बड़े मंचों पर आत्म-स्वीकृति और आत्मविश्वास पर बोलते हैं। "अगर मैं खुद को नहीं अपनाऊंगा, तो समाज से क्या उम्मीद रखूं?"
भारत में विटिलिगो से जुड़ी सच्चाई
देश की लगभग 1% आबादी विटिलिगो से प्रभावित है। विवाह, स्कूल में बॉडी शेमिंग और जॉब इंटरव्यू में अब भी भेदभाव होता है। एक सर्वे के मुताबिक, विटिलिगो से ग्रसित 65% लोग आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं, खासकर किशोरावस्था में।
समाज को बदलने की जरूरत
विटिलिगो के इलाज से पहले, मानसिक सोच का इलाज ज़रूरी है। यह कोई दोष नहीं, बस रंगत की विविधता है। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि रोजमर्रा की बातचीत में ऐसे लोगों को शामिल करना, और उन्हें नॉर्मल ट्रीट करना ही असली बदलाव है।

अब बदल रही है बॉलीवुड और फैशन की दुनिया
कुछ फैशन ब्रांड अब विटिलिगो मॉडल्स को भी चुन रहे हैं। मेकअप ट्यूटोरियल्स और कैंपेन में विविध स्किन दिखना अब आम हो रहा है। सोशल मीडिया पर #VitiligoIsBeautiful जैसे हैशटैग्स से लाखों लोग जुड़ चुके हैं। विटिलिगो को आज भी बहुत से लोग शर्म, दर्द या कमजोरी से जोड़ते हैं। लेकिन अब वक्त है कि हम इसे साहस, आत्मविश्वास और विविधता का प्रतीक माने।अगर कोई अपनी स्किन को पूरे गर्व के साथ अपना सकता है, तो दुनिया को भी उसे उसी तरह देखने की ज़रूरत है। इस World Vitiligo Day पर वो चेहरों को देखें जो छुपते नहीं, चमकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











