Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
तनाव के कारण नींद ना आने से हो रहे हैं परेशान, सोने से पहले जरूर करें ये योगासन

आप रात को समय से सोने के लिए अपने बेड पर चले जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी काफी देर तक सिर्फ करवटें ही बदलते रहते हैं। समय-समय पर नींद ना आने का अनुभव होना आम बात है। लेकिन आज कल टेक्नोलॉजी के ज्यादा यूज और फास्ट लाइफस्टाइल की वजह से भी कई लोगों को जल्दी नींद नहीं आती। ऐसे में लोग जल्दी सोने के लिए कई तरह की बेतरतीब तरीकों भी अपनाने के बाद आपको नींद नहीं आ पाती है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको कुछ ऐसे योगासन बताने जा रहे है, जिन्हें सोने से पहले करने से आपको जल्दी और अच्छी नींद आएगी।

बधाकोनासन
बधाकोनासन यानि बटरफ्लाई पोज एक ऐसा आसन है, जिसमें ध्यान लगाया जाता है। ये आसन शरीर को आराम देने में भी काफी मदद करता है। इतना ही नहीं मन को भी शांत करता है। इस तरह नींद न आने की समस्या को भी ये योग मदद करता है।
कैसे करें बधाकोनासन?
इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को एक बराबर दूरी में फैलाएं। अपने एक पैर को उसी लाइन में ड्रा करें। और फिर, दूसरे को अंदर की ओर खींचें। अब अपनी हथेलियों को धकेलें और अपने कंधों को पीछे की ओर घुमाते हुए अपने कंधों को पीछे की और रख दें। इस स्थिति में बने रहे। गहरी सांस लें और छोड़ें, अब अपनी जांघ के अंदर मांसपेशियों को आराम दें। अपनी बाहों को आगे लाकर और पैरों को धीरे-धीरे बाहर खींचते हुए छोड़ दें। और अपने पैरों को हिलाते रहे।

बालासन
बालासन को चाइल्ड पोज के नाम से भी जाना जाता है। ये योगासन करना बहुत आसान है। इस आसन से आपकी बॉडी को काफी आराम मिलता है। ये योग पोज पीठ दर्द के लिए भी काफी लाभकारी है। इस पोज को करने से रात को नींद भी अच्छी आती है। क्योकि इसे करने से आपका मन शांत बना रहता है, और हर तनाव से आप दूर रहते है। ये योगासन आपके पेट की मांसपेशियों को अच्छी मालिश भी देता
कैसे करें बालासन?
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले अपनी एड़ी के बल बैठकर धीरे-धीरे टेबल पोज बनाएं। अब अपनी सांस छोड़ें और कूल्हों को एड़ियों तक नीचे ले जाए। अपने घुटनों को एक साथ रखते हुए अपने माथे को फर्श पर लगाए। अपने हाथों को फर्श पर हथेलियों के साथ ऊपर की ओर रखें। अब पेट को जांघों के पीछे दबाते हुए धीरे-धीरे गहरी सांस लें। अपनी हथेलियों को कंधों के नीचे रखें और धीरे-धीरे ऊपर की ओर सांस लें। अब बैठने की स्थिति में वापस आ जाएं और आराम करें।

सेतुबंधासन
अगर नींद न आने की समस्या से परेशान है, तो इससे निजात पाने के लिए सेतुबंधासन यानि ब्रिज पोज सबसे अच्छा उपाय है। इय सोगासन को करने से थकान, चिंता को कम करने में और अच्छी नींद आने में मदद करता है। यह पोज छाती, गर्दन, रीढ़ को खिंचाव देती है। साथ ही तनाव के लक्षणों को कम करता है।
कैसे करें सेतुबंधासन?
सेतुबंधासन करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को कूल्हे-चौड़ाई की दूरी के साथ अपनी पीठ के बल लेटकर शुरू करें। अब सांस लेते हुए जितना हो सकें अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं। अपने आप को इतना ऊंचा उठाएं कि आपकी छाती आपके चेहरे के बराबर आ जाए। अब जितनी देर हो सके इस मुद्रा में बने रहें। इसके बाद अपनी पीठ को नीचे की ओर लाएं और अपनी मुद्रा को छोड़कर वापस आ जाए।
नोट: अगर आपको माइग्रेन या पीठ दर्द की समस्या है, तो एक बार आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।



Click it and Unblock the Notifications