Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT) की समस्या से छुटकरा दिला सकते हैं ये 5 योगासन, पैरों के दर्द और सूजन से मिलेगी राहत
Yoga For Deep Vein Thrombosis: बदलती जीवनशैली के कारण वर्तमान समय में लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। आजकल ज्यादातर लोग दिनभर कंप्यूटर पर बैठकर काम करते रहते हैं। लगातार लंबे समय तक बैठने की आदत से डीप वेन थ्रोम्बोसिस (Deep Vein Thrombosis) की समस्या हो सकती है। इस बीमारी में पैर के निचले हिस्से में खून का थक्का जमने लगता है, जिससे गंभीर दर्द, सूजन व अन्य समस्याएं होने लगती हैं। डीप वेन थ्रोम्बोसिस एक गंभीर बीमारी है, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य कई समस्याएं भी हो सकती हैं। कई बार यह थक्का रक्त के साथ बहकर आपके फेफड़ों या दिमाग तक पहुंच जाता है, जिससे पल्मोनरी एम्बोलिज्म और स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में इसका समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप डीप वेन थ्रोम्बोसिस की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित अभ्यास से डीप वेन थ्रोम्बोसिस की समस्या से राहत मिल सकती है -

ताड़ासन
इस योगासन को करने के लिए जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।
इस दौरान अपनी कमर को सीधा रखें और आपके पैर आपस में जुड़े होने चाहिए।
अब हाथ जोड़ने की मुद्रा में खड़े हो जाएं और धीरे-धीरे अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।
अब अपनी एड़ियों पर उठने की कोशिश करें और शरीर का भार अपने निचले हिस्से पर डालें।
कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
अधोमुख श्वानासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अब अपने हाथ और पैरों को जमीन पर रखते हुए, अपने पीठ और कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

विपरीत करणी
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर दीवार के पास योगा मैट बिछाकर बैठ जाएं।
इस दौरान दीवार आपके बाएं हाथ की तरफ होनी चाहिए।
अब घुटनों को मोड़ते हुए पैरों को अपने कूल्हे के पास ले आएं और दाईं करवट पर आराम से लेट जाएं।
अब करवट बदलते हुए पीठ के बल हो जाएं और घुटनों को मोड़ कर अपनी छाती से मिला लें।
अब टांगों को सीधा ऊपर की तरफ ले जाएं और जांघ, पिंडली व एड़ियों को दीवार से मिला लें।
हाथों को आराम की अवस्था में जमीन पर रख लें।
कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
सेतुबंधासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।
अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।
सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
सर्वांगासन
इस आसन काे करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
अब अपने पैराें काे ऊपर उठाएं और अपने दाेनाें हाथाें से कमर काे सहारा दें।
इस दौरान अपने पैराें काे एकदम सीधा रखें।
इस मुद्रा में 30-50 सेकंड रुकने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











