Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
घर में रखना है एक्वेरियम, पर कहां?

घर में एक्वेरियम रखने का स्थान-
1. लिविंग रुम में चतुर्भुज आकार का अक्वेरियम-
चतुर्भुज आकार का अक्वेरियम जिसमें उपर की तरफ के अलावा हर तरफ ग्लास होते हैं। अगर आप इसकी देख रेख ढंग से कर सकें तो ये घर में रखने के लिये काफी अच्छी हो सकती है। इसे आप लिविंग रुम के अलावा भोजन कक्ष में भी रख सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि ये अच्छी तरह से प्रकाशित हो और बुनियादी सहायक सामग्रियों से भरा हुआ हो वर्ना ये काफी साधारण लग सकती है।
2. दीवार पर लगने वाला अक्वेरियम-
इस प्रकार का अक्वेरियम किसी भी आकार का हो सकता है क्योंकि ये दीवार पर लगाया जाता है। अगर आप अपना घर बना रहे हैं तो आप दीवार पर एक खोखला छेद छोड़ सकते हैं। बाद में उपयुक्त रुप से भरकर उसे अक्वेरियम का रुप दिया जा सकता है। अगर आपने छेद नहीं करवाया है तो आप दिवार पर कैबिनेट की जगह का इस्तमाल अक्वेरियम बनाने के लिये कर सकते हैं। ये निकास या लिविंग रुम में सबसे अच्छा लगता हैं।
3. सीढ़ीयों के अंतर्निहित बना अक्वेरियम-
यह एक विशेष प्रकार का दीवार पर लगने वाला अक्वेरियम है। घर में सीढ़ीयों के नीचें की तरफ खाली जगह होती है जिसका उपयोग अक्वेरियम बनाने के लिये किया जा सकता है।
4. बेडरुम में रखा मछली वाला प्याला-
ऐसा माना जाता है कि अगर दम्पति के बिस्तर के बगल में दो गोल्डफिश रखी जायें तो उनके भाग्य में बढहोतरी होती है। इसीलिये इसे अपने बेड की साईड टेबल पर रखने से आपकी जिंदगी में मधुर प्रेम सम्बंध और पॉजि़टिवीटी बनी रहेगी.
5. साईड टेबल पर रखा मछली वाला प्याला-
मछली वाला प्याला काफी लुभावना लगता है, वो एक हो या फिर दो। जब आपके पास गोल्डफिश या पिरान्हा जैसी एक्सक्लूसिव मछली हो तो उसे सही जगह पर रखना आपकी ज़रुरत बन जाती है। इसे आप ड्राइंगरुम या डिनर टेबल पर सेंटरपीस की तरह भी इस्तमाल कर सकते हैं।
6. कार्नर में रखा जाने वाला अक्वेरियम-
जैसा कि नाम से स्पश्ट है कार्नर अक्वेरियम को कमरे के कोने में रखा जा सकता है। किसी भी कोने वाले कैबिनेट के उपरी हिस्से या किसी सजावटी ढांचे को इस्तमाल में लाकर ये अक्वेरियम बनाया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा मकसद है कोने को कलात्मक ढंग से ढंकना
घर को सजाने के लिए इन सुझावों को ध्यान में रख कर घर में मछली टैंक का नवीन इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
