Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने पेइंग गेस्ट रूम को ऐसे करें अरेंज
आजकल अलग-अगल शहरों से आए युवाओं में पेइंग गेस्ट रूम में रहने का अलग सा ही ट्रेंड चल गया है। चाहें पढ़ने वाले हों या फिर काम करने वाले युवा, अपनी फेमिली के साथ रहने के बजाएं पीजी में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। जहां भी जाएं आपको अपना रूम अपनी सुविधा के अनुसार सजाना और अरेंज करना ही पड़ेगा। इसलिये आज हम आपको बताएंगे कि अपने पीजी रूम को किस ढंग से सजाया जाए-

किस तरह से अरेंज करें रूम को?
1. सबसे पहले रूम में कितनी जगह है वह देख लें। इसके बाद उसे जरुरत के हिसाब से बांट लें। उदाहरण के तौर पर यदि आपको स्टडी टेबल चाहिये और उसके किनारे किताब रखने के लिये कबर्ड, तो अपने दिमाग में एक नक्शा तैयार कर लें कि कौन सा सामान कहां रखना है।
2. बेड कहां रखा हैं? अपने बेड को कभी भी खिड़की के पास सटा कर ना रखें। उसे ऐसी जगह पर रखें जहां पर पढ़ने के लिये अच्छी रौशनी आती हो और आप जहां आराम से फैल कर सो सकें।
3. दी गई अलमारी चेक कर लें। अपने सारे कपड़ों को संभाल कर अलमारी में सजा लें। इसके बाद आपके जितने भी जरुरी पेपर वगैरह हों उसे भी ठीक प्रकार से लौकर में रखें। इसके साथ ही अपनी जरुरत की किताबों और मैगजीनों को सामने ही रखें जिससे उन्हें लेते वक्त आपकी अरेंजमेंट खराब ना हो।
4. अपने बैग को खाली कर के जब भी उसे टांड़ पर रखना हो तो उसे एक बड़ी सी पन्नी या अखबार से लपेट कर ही रखें। इससे उस पर धूल-मिट्टी नहीं जमेगी और वह हमेशा साफ रहेगा।
5. कमरे में एक ऐसी जगह जरुर होनी चाहिये जहां पर आप बाहर से आते ही अपना बैग और घड़ी रख सकें।
कैसे सजाएं पीजी को?
1. यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने रूम को सजाते हैं या नहीं क्योंकि इसमें आपको ज्यादा दिनों तक नहीं रहना है। इसलिये बेकार के पैसे बरबाद करने से कोई फायदा नहीं होगा।
2. आप अपनी कोई भी खाली पड़ी दीवाल को एक वॉल क्लॉक के जरिये सजा सकते हैं। इसके अलावा अपनी फेमिली वा फ्रेंड्स की फोटो लगा सकते हैं।
3. थोड़ा सा ड्रेमेटिक इफेक्ट लाने के लिये आप अपनी स्टडी टेबल पर एक टेबल लैंप लगा सकते हैं।
4. अपनी खिड़कियों को ब्राइट रंग के पर्दों से सजाएं। इससे आपकी प्राइवेसी भी बनी रहेगी और आपको अपने घर जैसा भी महसूस होगा।



Click it and Unblock the Notifications
