Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
रंग-बिरंगी कंदील से सजाइये घर का कोना
कंदील एक अच्छा ऑपशन है अपने घर को चमचमाती लाइटों से जगमगाने का। इन दिनों कंदील का क्रेज़ काफी बढा़ हुआ है। यह बाजारों में तरह-तरह के रंगों में कपडे़ और कागज की बनी हुई मिल जाएंगी। चलिये देखते हैं कि कंदील को अपने रूम में कैसे सजाया जाए जिससे आपका घर जन्नत सा लगने लगे।

1. बेडरूम- कंदील सजाने के लिये यह घर की सबसे उपयुक्त जगह है। बेडरूम के लिये प्लेन, कलफुल और साधारण सा कंदील चुने। अपने बेडरूम की छत पर दो-तीन कंदील फिक्स करें और फिर देखिये इसका जादू।
2. ड्राइंग रूम- यह एक जगह होती है जहां आपके महमान बैठते हैं, इसलिये आप यहां की सजावट से बिल्कुल भी समझौता नहीं कर सकते। इस कमरे का कोई एक कोना चुने और उस जगह पर खूब गहरे रंग वाली 1-2 कंदील लटका दें। कंदील लगाने से पहले यह देख लें कि उस जगह पर एलेक्ट्रिक की सारी सुविधा हो।
3. डायनिंग रूम- अगर आपको इस जगह पर कंदील सजानी हो तो सीलिंग के बीचो बीच लटकाएं। साथ ही चाइनीज पैटर्न की कंदील चुने जो कि लाल रंग की हो। माना जाता है कि लाल रंग भूख बढाने वाला रंग है।
4. बालकनी- अगर आपके घर में एक छोटी सी और प्यारी सी बालकनी हो तो उसे करीबन 3-4 कंदीलों से सजाइये। रंग-बिरंगी कंदील जब शाम को जलेगी तो ऐसा महसूस होगा कि आप सितारों के बीच में खडी़ हैं। कभी भी कंदीलों को बिना लाइट की फेसिलिटी के ना लगाएं, वरना देखने वालों को लगेगा कि आप उनको बेवकूफ बना रहीं हैं।
5. बच्चों का कमरा- जब भी बच्चों का कमरा सजा रही हों तो, सबसे पहले उनकी पसंद और नापसंद का ख्याल रख लें। लड़कियों के लिये रंग बिरंगी तथा लड़कों के लिये कार्टून वाले पैटर्न वाली कंदील सही रहेगी। इससे बच्चों का कमरा बहुत सुंदर लगेगा और साथ में उसमें रौशनी भी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
