Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पढा़ई में मन लगेगा अगर ऐसे सजाएंगे स्टडी टेबल
घर पर बच्चे का कमरा सजा देना ही केवल काफी नहीं होता बल्कि उसकी स्टडी टेबल और बुक शेल्फ की खूबसूरती का भी खास ख्याल रखना चाहिये। आज कल डिजाइनर स्टडी टेबल का काफी प्रचलन चला हुआ है। लेकिन अगर आपके पास पुरानी स्टडी टेबल ही है और वह अच्छी हालत में है, तो उसे इस तरह से सजाइये जिससे वह स्टाइलिश लगने के साथ खूबसूरत भी लगे। आइये जानते हैं कि स्टडी टेबल को किस तरह से सजाया जाए-

ऐसे सजाएं-
1. टेबल लैंप- टेबल लैंप और दीवार लाइट बड़ी ही समझदारी के साथ चुननी चाहिये। आप किसी प्रकार का लैंप जो देखने में पतला और थोडा स्टाइलिश हो चुन सकते हैं। ध्यान रहे कि जो भी लैंप चुने वह तेज रौशनी फेंकता हो और पढ़ते या लिखते समय वह आंखों पर जोर न डालता हो। इसके अलावा ऐसा लैंप चुने जो आपके कमरे की थीम से मैच करता हो।
2. सुंदर सा पेन स्टैंड- अगर बच्चा छोटा है तो उसकी टेबल पर ग्लास, लकड़ी, प्लास्टिक या फिर मेटल से बना हुए पेन स्टैंड रखें। इसके अलावा अगर आपका कुछ क्रियेटिव करने का मन करे तो रंग-बिरंगे ग्लेस पेपर के प्रयोग से भी पेन स्टैंड बना सकती हैं। पेन स्टैंड पर तरह-तरह के स्टीकरर्स लगाइये जिससे आपका बच्चा ज्यादा देर तक पढ़ाई में मन लगाए।
3. बुक रैक- एक अच्छे स्टडी टेबल में बुक रैक जरुर होना चाहिये, जिससे किताबे अधर-उधर बिखरी न फिरें। बुक रैक ऐसा होना चाहिये जिसमें बड़ी जगह हो और जरुरी किताबे बिना किसी मुश्किल से हाथ में आ जाएं। बुक रैक कमरे की सजावट से मिलता-जुलता ही लें।
4. सजावट के लिये स्टीकर्स का प्रयोग- अगर स्टडी टेबल को प्रभावशाली बनाना है तो यह तरीका सबसे आसान रहेगा। आप चाहें तो अपनी मनपसंद का स्टीकर या तो बाजार से खरीद सकते हैं या तो खुद घर पर ही बना सकते हैं। यह स्टीकर टेबल पर या फिर टेबल के सामने वाली दीवार पर लगा सकते हैं।
5. फर्नीचर- कमरे की बेसिक जरुरत होती है अच्छी सी कुर्सी, डेस्क और बुकशेल्फ। चेयर लेते समय हमेशा इस बात का ख्याल रखें की उस पर बैठ कर बच्चे की पीठ न दर्द हो। कमरे की खूबसूरती देखते हुए अच्छा फर्नीचर खरीदे।



Click it and Unblock the Notifications
