Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कौन सा शू रैक है आपके घर में?
आपके पास चाहे जितने जूते हो जाएं लेकिन वह कभी पूरे नहीं पड़ेगे। उनको ठीक से रखने के लिये भी कोई जगह होनी चाहिये जिससे वे साफ-सुथरे बने रहें। हर घर में एक साधारण सा दिखने वाला शू रैक जरुर होता है, लेकिन अगर आप उसे खूबसूरत लुक देंगी तो आपका शू रैक, शू रैक कम और डेकोरेटिव पीस ज्यादा लगेगा। आजकल बाजार में बहुत तरह-तरह के शू रैक मिलने लगे हैं, आज हम उन्ही शू रैक के बारे में बात करेंगे।

अपनाएं ऐसे शू रैक-
1. लकड़ी के बंद शू रैक- इस तरह के शू रैक कई डिजाइन और साइज में बनाए जा सकते हैं। कई लोग इस तरह के शू रैक को अपने बेड रूम के निकास के पास या फिर सीढि़यों के नीचे रखते हैं। इस रैक को सजाने के लिये आप फूल, खिलौने या फिर कोई भी शो पीस रख सकती हैं।
2. बेन्च शू रैक- यह मेटल या तो लकड़ी से बनता है। इस साधारण से दिखने वाले रैक एक बेंच की तरह होता है जिसके पीछे एक पट्टी लगी रहती है। यह सामने से खुला रहता है जिससे जूते पहचानने में आसानी रहती है। आप चाहें तो ऊपर बेंच पर बैठ कर अपने जूतों को केवल थोडा सा झुक कर निकाल सकते हैं।
3. शू कैबिनेट- यह केवल प्लास्टिक, मेटल या फिर लकड़ी से बनाया जा सकता है। इस तरह के रैक या तो किसी अल्मारी का हिस्सा हो सकते हैं या फिर अलग से ही खडे किये जा सकते हैं। यह इस तरह बने रहते हैं कि इन्हें बंद किया जा सकता है और धूल-मिट्टी से भी बचाव होता है।
4. लटकने वाले शू रैक- अगर आपका कमरा बहुत छोटा है और उसमें बिल्कुल भी जगह नहीं है, तो इस तरह के लटकने वाले शू रैक बडे काम आएंगे। यह मेटल या फिर मोटे कपडे के बने होते हैं, जिन्हें आप किसी खाली दीवार या फि दरवाजे के पीछे टांग सकते हैं। कपडे के बने शू रैक में पॉकेट्स बनाई जा सकती हैं। इनको सजाने के लिये शीशों का काम किया जा सकता है।
5. फ्री स्टैन्डिंग शू रैक- यह रैक मेटल या लकडी से बनाया जा सकता है, इसके अलावा यह काफी आम शू रैक है जो ज्यादातर हर जगह पर मिलता है। यह ज्यादा जगह भी नहीं घेरता और किसी भी कोने में आराम से आ भी जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
