Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इस तरह सजाएं अपनी बालकनी को पौधों से
बड़े शहरों में अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अक्सर अपनी बालकनी का इस्तेमाल गार्डन के तौर पर करते हैं। इससे उनका घर पड़ोस के घर से कहीं ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। अगर आपने अभी तक अपने अपार्टमेंट की बालकनी में ऐसा प्रयोग नहीं किया है, तो अब आप इसके लिए तैयार हो जाइए। इसके लिए बस आपको अपने बालकनी को रोचक और आकर्षक बनाना होगा। होता यह है कि अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के सामने अक्सर यह चुनौती होती है कि बालकनी का इस्तेमाल किस तरह से किया जाए। ज्यादातर लोग इस चुनौती को स्वीकार नहीं करते हैं और अपने बालकनी को वैसे ही छोड़ देते हैं। कुछ लोग तो बालकनी में साइकिल और कचरा रखने का डिब्बा तक रख देते हैं।
आप चाहें तो अपने कालकनी को कुछ पौधों और लाइटनिंग से सजा कर एक खूबसूरत रूप दे सकते हैं। हालांकि शुरुआत में बेशक आपको थोड़ी परेशानी होगी। पर घबराने की जरूरत नहीं है। वीकेंड में तो आप घर पर बोर ही होते होंगे। तो इस दौरान अपनी बालकनी पर थोड़ी मेहनत कीजिए और इसकी साज-सज्जा करिए। एक बात और, जब आप अपनी बालकनी को सजाने की शुरुआत करें तो पहले इसकी बनावट को अच्छी तरह से समझ लें। इससे फायदा यह होगा कि बालकनी में चीजों को व्यवस्थित रूप से रखने में आपको मदद मिलेगी। आइए हम आपको बालकनी की सजावट के बारे में बताते हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि कौन सा पौधा आपकी बालकनी के लिए उपयुक्त रहेगा।

इस तरह सजाएं अपनी बालकनी को पौधों से
1. बालकनी को स्टोर रूम ना समझे
बालकनी एक तरह से दूसरा कमरा होता है। अगर आप रहने की जगह को ज्यादा आरामदेह बनाना चाहते हैं तो आप बालकनी को अपने घर का दूसरा कमरा समझें, न कि स्टोर रूम। अक्सर हम बालकनी में खिलौने या साइकिल रखा हुआ देखते हैं। आप ऐसा बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे घर काफी भद्दा नजर आने लगता है।
2. फर्श है अहम
अगर आप अपनी बालकनी को सजाने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले फर्श के बारे में सोचें। हो सके तो बालकनी के फर्श में सफेद या हल्के रंग के टाइल्स का इस्तेमाल करें। यह इसे मॉडर्न लुक देगा।
3. पौधे लगाएं
बालकनी को सजाने का दूसरा सबसे अहम चरण है सही पौधे का चुनाव करना। अगर आपकी बालकनी में ताजगी से भरे पौधे लगे होंगे तो इससे न सिर्फ आपका मूड बदलेगा बल्कि आप रिलैक्स भी हो जाएंगे। इसलिए अगर आप पौधे खरीदने में पैसा खर्च करते हैं तो यह फायदे का सौदा साबित होगा। अगर आपकी बालकनी में पहले से ही पौधे लगे हुए है तो इसका जरा ख्याल रखिए। पौधे की सभी मरी हुई पत्तियों को हटा दें और उन्हें अच्छे से सीचें।
4. खाली पड़े गमलों में पौधे लगाएं
अगर आपकी बालकनी में कुछ गमले खाली पड़े हैं तो पौधे खरीद कर इसमें लगाएं। पौधे खरीददे समय बस इस बात का ध्यान रखें कि आप स्वस्थ पौधे ही खरीदें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी बालकनी में सूरज की कितनी रोशनी पहुंचती है और उसी के अनुसार पौधों का चयन करें। बालकनी को सजाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
5. लैवेंडर से महकाएं घर
शायद ही कोई होगा जो अपनी बालकनी को हर मुमकिन तरीके से सजाना न चाहता हो। अपने बालकनी को अच्छे पौधों से सजाएं और अगर आप इन पौधों में लैवेंडर को भी शामिल करते हैं तो फिर बालकनी के साथ-साथ आपके रहने की जगह भी मनमोहक हो जाएगी।
6. डिफाइनिंग लाइन
अपनी बालकनी में डिफाइनिंग लाइन खींचें। पौधों को किनारे-किनारे रखें जिससे बालकनी ज्यादा बड़ा मालूम पड़े। बड़ी बालकनी में जब पौधों को किराने पर रखा जाता है तो यह घेरे का भी काम करता है। वहीं छोटी बालकनी में ऐसा करने पर उसका लुक अच्छा हो जाता है। साथ ही अपने बालकनी के लिए अच्छे रंगों का इस्तेमाल करें। हो सके तो तीन तरह के रंगों का इस्तेमाल करें, जिससे बालकनी की खूबसूरती निखर कर सामने आए।



Click it and Unblock the Notifications
