Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे बनाइये अपनी ऑफिस डेस्क को खिला-खिला
क्या आप जानते हैं कि कई लोगो को ऑफिस का काम क्यूं बोरिंग लगता है? ऐसा इसलिये क्यूंकि उनकी ऑफिस डेस्क पर चारो ओर दुनिया भर का समान बिखरा पड़ा होता है और वह सजाई नहीं गई होती है। यदि आप अपने घर से ज्यादा समय अपने ऑफिस में बिताते हैं तो यह जरुरी है कि ऑफिस डेस्क को ऐसा सजा दिया जाए कि वहां पर बैठ कर काम करने का दिल करे।
ऑफिस डेस्क को सजाने से पहले इस बात पर ध्यान दीजिये कि वहां पर किस-किस चीजों को बदलने की आवश्यकता है। कई लोगो को लगता है उनकी डेस्क पर लाइटिंग को बदलने की आवश्यकता है, तो वे अपनी डेस्क पर लैंप लगा लेते हैं। तो अगर आप भी अपनी ऑफिस डेस्क को सजाने की सोंच रहे हैं तो, हमारे दिये गए टिप्स को जरुर आजमाएं।

साफ-सुथरा रखें
यदि आपकी ऑफिस डेस्क भरी पड़ी हुई है तो आप उसे चाहे जितना सजा लें, कोर्इ फरक नहीं पड़ने वाला। हमेशा डेस्क को साफ रखें और जिन चीजों की आवश्यकता ना हो उसे निकाल दें या फिर ड्रावर में रखें।

फोटो लगाइये
अपनी डेस्क को अपना बनाने के लिये वहां पर अपने परिवार, पति या दोस्तों की फोटो लगाएं। चाहें तो अपनी टीममेंट्स की भी तस्वीरें लगा सकती हैं। इससे आपका मन ऑफिस में लगा रहेगा।

लाइटिंग सही रखें
कई लोग कहते हैं कि उनकी डेस्क पर लगी लाइट या तो बहुत ज्यादा तेज होती है या फिर बहुत धीमी। यदि आपको भी यह समस्या है तो आप अपने डेस्क पर अच्छी सी लैंप लगा सकती हैं।

हरियाली
हरा रंग आंखों के लिये अच्छा माना जाता है। तो अपने ऑफिस में थोड़ा हरियाली रखें।इसके लिये आप एक छोटा सा पौधा अपनी डेस्क पर रख सकती हैं ।

प्यारा सा पेन स्टैंड
अपनी ऑफिस डेस्क को मस्त बनाने के लिये उस पर एक फंकी पेन स्टैंड रख सकती हैं। इससे आपके पेन और पेन्सिल सही जगह पर रखे रहेंगे। साथ ही ऑफिस क्यूबिकल सजा भी रहेगा।

जो करना है उसकी लिस्ट लगाइये
जब आप अपनी ऑफिस डेस्क सजा रहे हों, तो वह सजावट आपके काम को बढावा दे, ऐसा आपका मकसद होना चाहिये। अपने टार्गेट का एक प्रिंट आउट निकाल कर अपनी डेस्क के सॉफ्टबोर्ड पर लगाएं। इससे आपके दिमाग में हमेशा वहीं काम रहेगा और आपकी सैलरी भी बढेगी।

डेस्क को रंगीन बनाइये
आपको अपनी डेस्क को रंगीन बनाना चाहिये। इसके लिये आपको रंगीन स्टेशनरी खरीदनी चाहिये जिससे ऑफिस हमेशा खिला-खिला लगे।

साफ्ट बोर्ड का प्रयोग
हर आफिस में साफ्ट बोर्ड होता है जिसका प्रयोग हर किसी को करना चाहिये। इस पर आप पोस्टर, न्यूजपेपर आर्टिकल और कलर फुल कार्टून्स कि तस्वीरें लगा सकते हैं।

साफ्ट बोर्ड का प्रयोग
हर आफिस में साफ्ट बोर्ड होता है जिसका प्रयोग हर किसी को करना चाहिये। इस पर आप पोस्टर, न्यूजपेपर आर्टिकल और कलर फुल कार्टून्स कि तस्वीरें लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
