Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
कम बजट में कैसे सजाएं अपना आशियाना
आज कल अपने घर को महंगी-महंगी चीजों से सजाना मानों नामुमकिन सा हो गया है। लेकिन अगर आप अपने घर पर बजट में रह कर एक नया लुक देना चाहते हैं तो वो भी कोई बड़ी बात नहीं है। आपको बाजार में मिल रहे महंगे समान खरीदने की जरुरत नहीं है बल्कि आज हम आपको कुछ ऐसे लाजवाब तरीके बताएंगे, जिसको अपना कर आप बजट में रह कर ही अपने घर को एक आलीशान लुक दे सकते हैं।
कम बजट में घर सजाने के लिये Fabfurnish.com पर पाएं 70% की छूट
अगर आप सोंचते हैं कि घर को सजाने में बहुत सारा पैसा खर्च होगा तो आप गलत हैं। कम पैसों में भी आप अपने घर को सजा सकते हैं। बस आपको जरुरत है अपने पर्दे, आईने, पेंट और फर्नीचर को बदलने की या फिर उन्हें पूरी तरह से हटाने की। आइये जानते हैं क्या हैं कुछ आसान तरीके।
Flipkart.com में घरेलू उपकरणों पर पाएं 42% की छूट

दरी एवं कालीन
आपको अपने घर के हर कोने को छुपाने के लिये दरी या कालीन की जरुरत नहीं है। लोग अपने पूरे कमरे में कालीन बिछवा देते हैं जिससे पैसों की काफी बरबादी होती है। ऐसे में आप हार्ड फ्लोरिंग की सहायता ले सकते हैं। यह मेंटेन करने के आसान होती है और देखने में भी काफी अच्छी लगती है।

पर्दे
घर में भारी और डिजाइनर पर्दे लगाने से बचें। कोशिश करें हल्के पर्दें लें जो कि केवल धूप को घर में आने से रोके।

आईना
घर में सभी आर्इने सही जगह पर लगाएं। जो शीशे सही स्थान पर लगाए जाते हैं वे कमरों को एक बड़ा लुक देने में काफी मदद करते हैं। शीशों को विंटेज फ्रेम में लगाएं, इससे वह डिजाइनर लगेंगे।

पेंट
सही रंग का पेंट लगाने से आपके घर का हर कोना बड़ा दिखाई देगा। आप अपने कमरो में दो-तीन प्रकार का रंग भी करवा सकते हैं, इससे आपके कमरे और भी ज्यादा डिजाइनर दिखने लगेंगे।

छोटे फर्नीचर
अच्छा रिजल्ट पाने के लिये आप घर में बडे़ नहीं बल्कि छोटे फर्नीचरों का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपका कमरा भरा हुआ नहीं दिखाई देगा।

लाइटिंग
लाइटिंग पर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है। आपनी अपनी लाइटों को क्रियेटिव तरीके से लगवा सकते हैं। घर में लगाए जाने वाले लैंप को सजाया जा सकता है। भारी और महंगे लैंप न खरीदें।



Click it and Unblock the Notifications
