Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
बगीचे को कैसे बचाएं घांस-फूस से

ऐसे बचाएं अपनी बगिया-
1.अपने बगीचे की जमीन पर ब्लीच का छिड़काव करें जिससे घांस-फूंस खतम हो जाएं। पर ध्यान रखें की ब्लीच को गलती से भी फूल और पत्तियों पर न छिड़के वरना सारे पौधे जल जाएगें।
2.बेकिंग सोड़ा भी एक सरल उपाय है जिससे आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। बस करना यह है कि मुठ्ठी भर बेकिंग सोडे को आप पौधों के किनारे-किनारे छिड़क दें और इनसे राहत पाएं।
3.हमेशा अपने लॉन में खाद डाल डाल कर फिट रखें। यह अंकुरण और तरह-तरह के घांस-फूंस से आपके गार्डन को बचाएगा। और खाद को इस्तमाल करने से पहले दिए गए र्निदेशों को जरुर पढे़ वरना अगर आप ज्यादा खाद का प्रयोग करेगें तो वह बढते हुए पौधो को नुक्सारन पहुंचाएगा।
4.आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिये कि बगीचे में पौधे पानी से डूब ना जाएं। इसलिए हमेशा सही मात्रा में ही पानी डालें जिससे उनकी ग्रोथ अच्छी हो और वह ज्यादा पानी पीने की वजह से सड़े भी न।
5.बड़ी-बड़ी घांस को काटना थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए उन्हें काटने की बजाए नमक का प्रयोग करें। चुटकी भर नमक लें और उसे एक कप पानी में उबाल कर बढ़ती हुई घांसों पर डाल दें।
6.अगर पथ्थरों पर और दीवार के बीच में पत्तियां या घांस निकल आईं हैं तो उन पर सीधे नमक छिड़क दें। इससे वह मर जाएगीं और दुबारा नहीं निकलेगीं।
7.पानी में एक कप वोडका लें और उसमें 3-4 बूंदे बरतन धोने वाला साबुन का घोल मिला लें। इस घोल को एक बॉटल में डाल कर स्प्रे के रूप में उन घास-फूस पर प्रयोग करें।
8.सेब का सिरका या सफेद सिरका स्प्रे करें। यह एक बहुत ही सरल उपाय है जिससे आप दुनियां भर के घास फूस से छुटकारा पा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
