Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बारिश के मौसम में लगाइये ऐस फूल

वर्षा रितु के वार्षिक फूल
इस रितु में उगाए जाने वाले फूल हैं- एमेरेंथस, बालसम, कॉक्सकॉम्ब मेरीगोल्ड, मीराविलिस, पोर्चुलाका, रूडबेकिया, सूरजमुखी, टियोनिया, टेरीनिया, जीनिया, कॉसमोस, गोम्फ्रेना, गेलार्डिया और गर्मी का मनभावन पौधा कोचिया। अनेक रंग के फूलों वाले पोर्चुलाका व वरबीना कटिंग दा्रा लगाये जाते हैं।
बंहुरंगी पत्तियों वाले पौधे
प्रतिकूल मौसम के कारण फूल लगाना संभव न हुआ हो तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। इन फूलों की कमी की पूर्ति आकर्षक बहुरंगी पत्तियों वाले पौधे लगा कर की जा सकती है। यह पौधे दीपावली के पर्व पर बगिया को गुलजार रखेंगे। कैलेडियम, जिन्हें एन्जिल विंग्स भी कहते हैं, लगाइये। इनकी बडी़ बडी़ पत्तियां अपनी रंग बिरंगी आभा दिसंबर-जनवरी माह तक बिखेरती रहेंगी। इनके अतिरिक्त अनेक बहुरंगी पत्तियों वाले कोलियस के पौधे भी कटिंग लगा कर तैयार कर लें।
अन्य फूल वाले पौधे
फूलों की कमी की पूर्ती, बल्ब या कंद से लगाए जाने वाले पौधे जैसे ग्लेडियोलस की अर्ली फ्लावरिंग किस्में, स्पाइडर लिली, जैफर लिली, लीजियम आदि से की जा सकती है। ग्लोरी लिली जिसे कलिहारी कहते हैं, एक बेल की तरह बढ़ती है। इसके लिये उपयुक्त स्थान चुनिये।
बेलें
अब जूही, रात की रानी व चमेली की बारी है। इसी प्रकार झुमक लता, बिगनोनिया बिनिस्टा, लगाइये। झुमकलता वर्षा भर फूल देगी और बिगनोनिया जनवरी फरवरी में।
बहुवार्षिक शोभाकारी पौधे
बारिश में कुछ ऐसे पौधे भी लगाए जा सकते हैं, जो साल भर बहार बनाए रखेंगे। एग्लोनीमा, डेफेनबेकिया, मोन्टसेरा, सिंगोनियम, ऑलमन्डा, पाम आदि लगाकर बगिया को मनोरम बनाए रखें।



Click it and Unblock the Notifications
