Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मौसम के अनुसार कैसे करें बागवानी
कुछ लोगो के लिये बागवानी करना न केवल पसंदीदा शौक होता है बल्कि उनकी रूचि भी होती है। भारत में मौसम कई प्रकार का होता है, मतबल हर समय बदलता रहता है। जब बात बागवानी की आती है तो हम हमेशा मौसम को देख कर ही पौधे लगाते हैं। मौसम में बदलाव भी बागवानी करने की विधि पर असर डालते हैं। इस तरह से भारत में बागवानी का तरीका बहुत अलग बन जाता है। हर सीजन में पेड़ पौधों को स्वस्थ रहने के लिये एकस्ट्रा केयर की आवश्यकता होती है।
बगीचे को मेंटेन रखना तभी ही मुनासिब है जब आप मौसम का ख्याल रखें। एक अच्छे तरीके से लगाया गया पौधा पूरे साल लगा रह सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बगीचे में पेड-पौधे सालों साल खिले रहें तो, आपको उस पर थोड़ा समय और एनर्जी खर्च करनी होगी। तो आइये जानते हैं कुछ गार्डनिंग टिप्स जो आपके बगीचे को सालों साल सुदंर बनाए रख सकते हैं।

पौधों का चुनाव
पौधों का चुनाव हमेशा मौसम के हिसाब से करना चाहिये क्यूंकि भारत का मौसम हमेशा अपने चरम पर होता है।

कम रखरखाव
ऐसे पौधे चुनिये जिनकी देखभाल करने में कोई परेशानी ना हो। हर मौसम में बगीचे में लगाए हुए पौधों की देखभाल करना मुश्किल काम होता है इसलिये कम रखरखाव वाले पौधे चुनिये।

लंबे जीने वाले पौधे
अगर आपने कम जीने वाले पौधे खरीदे तो आपको दुबारा अपने बगीचे में काम करना पड़ जाएगा। हमेशा लंबे सालों तक जीने वाले पौधे ही लगाएं।

मौसमी फूल
अगर आपने मौसम के हिसाब से फूल के पौधे का चुनाव कर लिया है तो, आप इन्हें हमेशा के लिये बरकरार रख सकते हैं। इस तरह आपका बगीचा हमेशा फूलों से भरा रहेगा।

बचाव भी जरुरी
पौधे ऐसे लें जो अपना बचाव खुद की कर सकें। इससे आपके बहुत पैसे बचेंगे और बेमतलब का काम भी नहीं बढेगा।

सही समय पर पानी देना
मौसम के अनुसार पौधों को पानी देने का समय भी बदलना चाहिये। बारिश के समय भी अपने पौधों को बचा कर रखना चाहिये नहीं तो ज्यादा पानी उन्हें बरबाद कर सकता है।

हवा और रौशनी
हवा और रौशनी का ऐसा प्रबंध होना चाहिये कि बगीचे के पौधे अच्छी तरह से बढ सकें। हर मौसम में सूरज की रौशनी अलग अलग तरह की हो सकती है इसलिये पौधों की जगह भी बदलते रहें।



Click it and Unblock the Notifications
