Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हाइब्रिड गुलाब की देखभाल करें ऐसे
गुलाब एक बहुत ही सुंदर फूल है जिसे हम फूलों का राजा भी कहते हैं। यह मखमली फूल हर किसी के दिल के करीब होता है क्योंकि यह प्यार की सबसे बड़ी निशानी के तौर पर देखा जाता है। ज्यादातर भारतीय घरों में गुलाब का एक पौधा जरुर लगाया जाता है। गुलाबों की बहुत सारी खूबसूरत वेराइटी होती है जिसमें हाइब्रिड गुलाब, देशी गुलाब एवं कटिंग-बडिंग से निर्मित गुलाब आम होते हैं। यदि आप गुलाब की अच्छी देख-रेख करेंगे तो यकीनन गुलाब सुंदर और स्वस्थ और आकार में बड़ा होगा।
यदि आपके बगीचे में हाइब्रिड गुलाब के पौधे लगे हुए हैं तो, इतना पक्का कर लीजिये कि इन्हें देखभाल की बहुत जरुरत पड़ती है। ये बहुत ही नाजुक होते हैं इसलिये बगीचे के हर कोने पर आपको ध्यान देना होगा, चाहे वह मिठ्ठी का प्रकार, पानी की मात्रा या फिर कोई अन्य जरुरत क्यूं ना हो।

हाइब्रिड गुलाब की देखभाल करें ऐसे
रौशनी : कई लोग मानते हैं कि हाइब्रिड गुलाब को ज्यादा रौशनी की आवश्यकता नहीं पड़ती। पर ऐसा नहीं है।प गुलाब को सुबह की रौशनी में बाहर रखना चाहिये और जैसे ही रौशनी तेज हो जाए तब गुलाब के पौधे को घर के अंदर रख लेना चाहिये।
पानी: जब भी पौधे को पानी दें तो ध्यान दें कि उनके आस पास पानी इकठ्ठा न हो नहीं तो उनका तना कमजोर हो जाएगा और वे ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रहेगें। गुलाब को जरुरत से ज्यादा पानी ना दें।
खाद: इन पौधो को प्राकृतिक खाद की आवश्यकता होती है। अंडे की शेल, सब्जियों का पानी या फिर सूखे सब्जियों के पत्ते आदि खाद के रूप में काम कर सकते हैं।
ट्रिमिंग: जब फूल पूरी तरह से खिल जाए तब आप उसकी पत्तियों को ट्रिम कर सकती हैं। ऐसा करने से फूल और बढियां से खिल जाएगा और स्वस्थ भी रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
