Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
घर में लगाए जाने वाले लकी पौधे
आज कल लोगों को घरों पर सुंदर-सुंदर पेड़ पौधे लगाने का बहुत शौक होता है। हरे भरे पेड़ पौधे ना केवल घर में हरियाली फैलाते हैं बल्कि देखने पर भी आंखों को सुकून पहुंचाने का काम करते हैं। पर लोग अपने घर पर वही पौधा लगाते हैं जो उनके मन को भाता है। पर क्या आपने कभी सोंचा है कि घर पर लगाए जाने वाले पौधों की क्या विशेषता होती है। घर पर लगाए जाने वाले कई पेड़ों से हमारी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है तो वहीं कुछ पौधे हैं जो परिवार के लोगों के लिये लकी होते हैं।
माना जाता है कि घर में लगाए जाने वाले कुछ पौधों से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है और पूरे घर में फैलती है। जिससे घर में बसी निगेटिव उर्जा बाहर निकल जाती है। घर में सभी का स्वास्थ्य बना रहता है और वे हमेशा खुश रहते हैं। तो दोस्तों आपको नहीं लगता कि आप को भी अपने घर पर कुछ ऐसे पौधे लगाने चाहिये जिससे आप लकी बन सकें। अगर हां, तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में-

बैंबू का पौधा
माना जाता है कि बांस का पौधा खुशी और पैसे को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह घर की सारी निगेटिव ऊर्जा को बाहर निकालता है। साथ ही यह परिवार वालों की हेल्थ को भी सुधारता है।

तुलसी
यह पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है और यह प्यार, जुनून, धन, भाग्य और सुंदरता को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर यह पौधा घर के सामने लगाया जाए तो किस्मत चमकने लगती है और सारी बुरी ऊर्जा दूर जाने लगती है।

चमेली
चमेली अपने घर में प्यार और पैसे को आकर्षित करती है। चमेली का तेल के सबसे शक्तिशाली कामोत्तेजक में से एक होने के लिए जाना जाता है और इसका तेल रोमांस को जिंदा रखने में मदद करता है।

नींबू
नींबू का पेड़ लगाने से घर में खुशियां आती हैं। यह दोस्ती और शुद्धता को दर्शाता है।

छोटे गुलाब
गुलाब स्नेह और उत्साह का प्रतीक है, प्यार को आकर्षित करते हैं, सुरक्षा और मरहम तथा सभी अटकल के साथ मदद करते हैं। इन्हें घर को सुंदर बनाने में भी प्रयोग किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications