Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बगीचे में कीड़ों को आकर्षित करने के बेस्ट उपाय
अगर आपके घर के सामने या फिर छत पर टैरेस गार्डन है तो यह बहुत जरुरी है कि उसमें कीड़ों का आना-जाना लगा रहे। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपके बगीचे में अच्छे प्रकार के कीडे़-मकौडे़ रहेगें तो आपका बगीचा पूरे सीजन खिला-खिला बना रहेगा। अच्छे कीडे़ नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों का खात्मा करते हैं और आपके बगीचे को खराब होने से बचाते हैं।
बोल्डस्काई आपके सामने कुछ टिप्स ले कर आया है, जिससे आप अपने बगीचे को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों से बचा सकेगीं और साथ में अच्छे कीड़ों को बगीचे में आकर्षित करके उनका भरपूर फायदा उठा सकेगीं। तो आइये हो जाते हैं तैयार अपने बगीचे को खिला-खिला बनाने के लिये। वेजटेबल गार्डन में फफूंद की समस्या से ऐसे पाएं निजात

लगाएं कुछ ऐसे पौधे
अपने बगीचे में गेंदा लगाइये क्योंकि यह कीट को अपने पास काकर्षित करता है। आपके बगीचे में जितने भी फूल गहरे रंग के होगें , वो उतने ही कीड़ों को आकर्षित करेगें।

पौधों को नम रखें
कीड़ों को बगीचे में बुलाने के लिये पौधों पर पानी की छीटें मारना ना भूलें। इन कीड़ों को जीने के लिये पानी की अति आवश्यकता होती है। इन्हें नमी बहुत पसंद होती है।

इन्हें भोजन आकर्षित करता है
कीड़ों को पौधों से निकले पराग पंसद होते हैं। इसलिये इस गर्मी वही पौधा लगाएं जो पूरी तरह से खिलें और कीड़ों को पेट भर भोजन दें।

कीड़े को पनाह दे
आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि आपके बचीगे में सूखी पत्तियों का ढेर लगा हो। इससे कीड़ों को उनके रहने की जगह मिल जाएगी।

इन्हें होती है शेड की जरुरत
कीड़ों को शेड की भी आवश्यकता होती है जिससे वह दूसरे नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों का खात्मा आसानी से कर सकें।

बगीचे में विविधता लाएं
कीड़ों को बगीचे की ओर आकर्षित करने के लिये उनमें खूब सारे रंग बिरंगे फूल लगाएं।

खरपतवार
खरपतवार और सूखी पत्तियों को बगीचे में ही रहने दें तो अच्छा होगा। खरपतवार से बगीचे में विविधता आती है। और इस तरह इस उद्यान में लाभप्रद कीड़ों की विविधता बढ़ जाती है.

जानिये कैसे उगाना है पौधे को
अगर आपको कीड़ो को आकर्षित करना है तो, उन्हें ऊर्ध्वाधर परतों में लगाएं। गुलाब के नीचे मिंट के पौधे लगाएं तो इससे आपके बगीचे में लेडीबग आदि आएंगी।

छोटे कीड़ों को भी आकर्षित करें
अगर आप चाहती हैं कि आपका बगीचा पूरी तरह से खिल उठे तो, चीटियों को भी आकर्षित करें। चीटियां पौधों की जिंदगी को और भी ज्यादा बढा देती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
