Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोकोनट पाम की देखभाल करने के टिप्स
घरों के अंदर अक्सर लोग कमरे की शोभा बढ़ाने के लिये तरह-तरह के पौधे और फूल-पत्तियां लगाते हैं। बहुत से लोगों को बगीचे या फिर ड्राइंग रूम में कोकोनट पाम लगाने का भी शौक होता है। आप ने अक्सर ऐसे पौधे बीच या समुंद्री तटों पर देखे होगें। पर अगर आप ऐसी जगहों पर नहीं रहते हैं और आपका मन करता है कि नारियल के पौधों को अपने कमरे में लगाया जाए तो, ऐसा कैसे संभव होगा।
ऐसा तभी संभव हो सकता है जब आप उसकी ठीक तरह से देखभाल करें और उसे वह सब चीज दें, जो उसे ट्रॉपिकल जगहों पर पदान की जाती हो। इस पौधे का रख-रखाव और पानी की ठीक मात्रा आदि दे कर आप इसकी जिंदगी बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं कि कोकोनट पाम की कैसे देखभाल करें।

कोकोनट पाम की देखभाल करने के टिप्स
अच्छा पौधाा चुनें- जब भी आप कोकोनट पाम खरीदें तो कोशिश करें कि आप सबसे स्वस्थ पौधा और हरी पत्तियों वाला कोकोनट पाम लें।
मिट्टी की क्वालिटी- नारियल के पेड़ को दखने पर ऐसा लगता है कि इसकी जडे़ भी काफी लंबी होगीं मगर ऐसा नहीं होता। नारियल पेड के लिये गीली रेतीली मिट्टी अच्छी रहती है।
सूरजी की रौशनी- ट्रॉपिकल प्लांट होने की वजह से इस पौधे को बहुत सारी सूरत की रौशनी चाहिये। रौशनी चाहे डायरेक्ट हेा या फिर चाहे इनडायरेक्ट मगर इसे धूप जरुर दिखाएं। ऐसे लगाएं नींबू का पेड़
नमी- इन पौधों को बहुत ज्यादा नमी की जरुरत होती है मगर ठीक तरह से नमी ना पहुंच पाने की वजह से ये पौधे अक्सर घरों में जल्दी ही खराब हो जाते हैं।
पानी- घरों में रखे नारियल पौधों को पानी देना बहुत जरुरी है। लेकिन जरुरत से ज्यादा पानी भी पौधे को सड़ा सकता है। इसलिये हमेशा ध्यान से पानी डालें।



Click it and Unblock the Notifications
