Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन घरेलू सामान से चमका सकते है घर और गाड़ी के कांच
आईना, कांच, शीशा या फिर दर्पण आपकी साफ और निखरी हुई छवि दिखाते है, लेकिन अगर कांच ही गंदा और धब्बेदार हो तो? हालांकि कांच गंदा होना तो आम बात है, लेकिन शीशे को साफ रखना बहुत ही मुश्किल और थका देने वाला काम है। देखा जाए तो घर में आसानी से सबसे गंदे होते है बाथरूम के कांच। क्योंकि यही पर आप ब्रश करते है, हेयर स्प्रे यूज करते है जिसके चक्कर में कांच पर बहुत धब्बें लगने के साथ ही अंगुलियों के निशान भी छप जाते है। यह सभी जिद्दी निशान साधारण पानी और सर्फ के घोल से साफ नहीं होते। साथ ही साथ आपको पता होना चाहिए कि सर्फ और क्लीनिंग सॉल्युशन से बार-बार कांच साफ करने से, धुंध और निशान पड़ने लगते है।
ऐसे में कांच पर लगे किसी भी तरह के दागों को साफ करने के लिए आपको किसी महंगे क्लिनिंग प्रॉडेक्ट की जरूरत नहीं, बल्कि घर में ही रखें सही नेचुरल क्लिनर और सही तकनीक को जानने की जरूरत है। अगर आप भी अपने खिड़की, दरवाजों, ड्रेसिंग टेबिल या फिर बाथरूम के कांच की खोई हुई चमक लौटाना चाहती है तो इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे है, 6 ऐसे मिरर क्लीनिंग प्रॉडेक्टड, जिनके सही इस्तेमाल से कांच एक बार फिर से चमक उठेंगे।

बेकिंग सोडा, चमचमा उठेगा कांच
क्या कांच को चमकाते-चमकाते थक चुके है? आपको इस समस्या से निजात दिलाएगा आपकी किचन में रख बेकिंग सोडा। इसके लिए बहुत थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें, फिर स्पोंज या फिर मुलायम कपड़े की मदद से इसे कांच पर लगाएं। फिर एक साफ कपड़े और पानी की मदद से इसे अच्छें से साफ करें। इससे आपका कांच चमचमा उठेगा।

डिस्टिल्ड वॉटर, होगें बढ़िया से साफ
जब कभी भी कांच साफ करने की बात हो तो हार्ड वॉटर की जगह डिस्टिल्ड वॉटर यानी कि आसुत पानी ही इस्तेमाल करें। क्योंकि हार्ड पानी या फिर प्युरीफाइड पानी में मिनरल्स नहीं रहते, इसलिए कांच भी बढ़िया से साफ नहीं हो पातें। आप चाहें तो किसी भी रेग्युलर क्लिनर को भी पतला कर, उससे कांच पौछ सकती है। इससे कांच की खोई हुई चमक लौट आएगी।

सिरका, देगा परफेक्ट क्लीन लुक
कांच का अगर परफेक्ट क्लीन लुक पाना है तो सिरके से अच्छा कुछ और नहीं हो सकता है। कांच की सफाई के लिए आप चाहे तो सफेद सिरका या फिर डिस्टिल्ड विनेगर का इस्तेमाल कर सकती है। कांच की गंदगी हटाने के लिए सिरके को एक स्प्रे बोतल में भर के गंदें हुए कांच पर स्प्रे कर, साफ करने वाले टॉवल से साफ करें।

शेविंग क्रीम, कांच की प्रोटेटिक्व लेयर
शेविंग क्रीम अब तक सिर्फ क्लीन शेव लुक पाने के ही काम आई है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह क्रीम मल्टीपर्पज है। क्योंकि इससे आप अपने घर के कांच भी आसानी से चमका सकते है। अक्सर नहाने जाते समय बाथरूम के कांच पर धुंध सी झा जाती है। इससे बचने के लिए आप नहाने से पहले बाथरूम के कांच पर एक पतली सी लेयर शेविंग फॉम की लगाकर, मुलायम से कपड़े से साफ कर लें। इससे धुंध लम्बें समय तक नहीं टिकेगीं। असल में शेविंग फॉम से कांच पर एक प्रॉटेटिक्व लेयर चढ़ जाती है, जिससे धुंध कांच पर नहीं चढ़ती।
आप चाहें तो इसे कार के विंडशील्ड और ग्लासेस पर भी आजमा कर देख सकते है।

अखबार, बहुत आसान है तरकीब
अखबार, ऐसी चीज है, जिसे पढ़ने के अलवा घर के बहुत से कामों में इस्तेमाल किया जाता है।
इन्हीं कामों में से एक है कांच की सफाई करना। इस काम के लिए अखबार के टूकड़ें की बॉल नूमा बनाकर पानी में डिप कर कांच पर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाएं। आप चाहें तो पानी में विनेगर भी मिला सकते है। इससे कांच बड़े आराम से साफ हो जाएगा। हालांकि अखबार से कांच साफ करना बहुत आसान है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले मौसम जांच ले, क्योंकि खराब मौसम में कई बार होता है कि पेपर और इंक क्वालिटी खराब होने से कांच पर धब्बें पड़ सकते है।

क्लब सोडा, हो जाएगा बिलकुल नया
कांच को साफ करने का सबसे सस्ता और मंदा है क्लब सोडा। इसे इस्तेमाल करने के लिए क्लब सोडा को एक स्प्रे बोतल में भर लें। कांच में जहां गंदगी दिखें वहीं इसे स्प्रे कर, एक साफ कॉटन कपड़े से पोछ लें। आपका कांच बिलकुल नए कांच की माफिक चमक उठेगा।



Click it and Unblock the Notifications
