Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेकार पड़ी प्लास्टिक बोतल से मारे मच्छर, बस करना होगा ये आसान काम
गर्मियां आते ही आसपास के माहौल में मच्छर पनपने लगते है और मौसमी बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया और हैजा फैलने का ज्यादा डर रहता है। मच्छरों से निजात पाने के लिए आप तकरीबन हर तरह के घरेलू नुस्खे अजमा लिए होंगे। लेकिन क्या आप जानते है कि घर में खाली पड़े प्लास्टिक की बोतल के जरिए भी आप घर में मच्छरों को पनपने से रोक सकते है। जी हां, खाली प्लास्टिक को इस्तेमाल में लेकर आप मच्छरों के आतंक से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते है कैसे? बस इसके लिए घर में पड़ी कोल्ड ड्रिंक्स या पानी की बोतल को फेंके नहीं। जी हां, कोल्डड्रिंक की खाली पड़ी बोतल से आप घर पर 'मॉस्किटो ट्रैप' बना सकते हैं। यह आर्टिकल पूरा पढ़ने के बाद आप भी घर बैठे ही मच्छर मारने का देसी तरीका ट्राय कर सकते हैं।
बाजार में वैसे तो मच्छर मारने के लिए तमाम तरीके के 'मॉस्किटो कॉइल' से लेकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ऑइनमेंट्रस मिलते हैं लेकिन यह देसी जुगाड़ इन सबकी छुट्टी कर देगा। सबसे बड़ी बात इस जुगाड़ के लिए आपको अपनी जेब से चवन्नी भी खर्च नहीं करनी पड़ेगी। किचन में पड़े कुछ सामान से आपका काम हो जाएगा।

मॉस्किटो ट्रैप'
इस ट्रैप की सबसे खास बात यह है कि बोतल के अंदर एक ऐसा लिक्विड बनाकर डाला जाता है जो मच्छर को अपनी खुश्बू से अट्रेक्ट करता है मच्छर खुद-ब-खुद इसके अंदर आते हैं और फंस जाते हैं। मच्छर बाहर नहीं निकल पाते और बोतल के अंदर ही मर जाते हैं।

ये चीजें चाहिए
1. 2.5 लीटर वाली कोल्डड्रिंक की खाली बोतल
2. 500ml पानी
3. आधा चम्मच शहद
4. पैकिंग टेप चौड़ा वाला
6. ब्राउन शुगर
7. कैंची या पेपर नाइफ

स्टेप 1
सबसे पहले एक 2.5 लीटर वाली कोल्डड्रिंक की खाली बोतल लें। अब उसे बीच में से काट लें। काटने के लिए कैंची या पेपर नाइफ का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब कटे हुए हिस्से में 500ml पानी डालें और उसमें 2 स्पून ब्राउन शुगर डाल लें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। शुगर मिक्स होने के बाद पानी का कलर ब्राउन हो जाएगा।

स्टेप 2
अब इस लिक्विड में एक चम्मच का चौथा हिस्से के बराबर शहद (हनी) मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब बोलत के कटे मुंह के हिस्से को बोतल में उल्टा करके लगा दें। यानी बोतल का मुंह नीचे की तरफ रहेगा। इसके बाद उल्टा रखकर इसे पैकिंग टैप की मदद से फिक्स कर लें।

स्टेप 3
अब टैप के ऊपर निकल रहे बोलत के एक्स्ट्रा पार्ट को कैंची से काट लें। इस तरह से आपका मच्छर मारने वाली ये जुगाड़ तैयार हो जाएगी। बोलत में भरे लिक्विड से मच्छर आकर्षित होते हैं और वे बोलत के अंदर घुस जाते हैं, लेकिन बाहर नहीं निकल पाते। ऐसे में मच्छर इस ट्रैप में फंसकर मर जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
