Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बड़े काम के हैं प्याज और लहसुन के छिलके, ना करें फेंकने की गलती
अमूमन लोग सब्जियों के छिलके उतार कर फेंक देते हैं जो कि गलत है। बता दें कि सब्जियों के छिलकों में प्रमुख पोषक तत्व जैसे कि विटामिन ए, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवेनोइड्स आदि होते हैं। अब से अगली बार सब्जियों के छिलकों को फेंकने की गलती ना करें बल्कि उनका इस्तेमाल करने का तरीका जान लें।
प्याज और लहसुन के छिलकों को इस्तेमाल करने के तरीके
लहसुन और प्याज के छिलके में फेनाइलप्रोपानोइड एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट संपूर्ण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये एजिंग की प्रक्रिया को धीमा, कोलेस्ट्रॉल को कम, इम्युनिटी को बढ़ाते और कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं। आप प्याज और लहसुन के छिलकों को फेंकने की बजाय निम्न तरीकों से उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

चावल बनाएं
चावल में प्याज और लहसुन का छिलका उतारे बिना इस्तेमाल करें। इससे चावल में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है क्योंकि इन छिलकों में समान मात्रा में विटामिंस और पोषक तत्व होते हैं। अगर आप इन छिलकों को खाना नहीं चाहते हैं तो पकाने के बाद और खाने से पहले इन्हें निकाल दें। इससे चावल का फ्लेवर बढ़ जाएगा।

सूप में डालें
इन छिलकों को आप सूप या मांस के रस में डाल सकते हैं। सूप में प्याज और लहसुन के छिलके पकाते समय डालें और फिर छानकर सूप पी लें। इस तरह छिलकों के पोषक तत्व बेकार नहीं होते हैं।

फ्लेवर की तरह करें इस्तेमाल
लहसुन और प्याज के छिलके को भूनकर ग्राइंड कर लें। इस पाउडर का इस्तेमाल खाने का जायका बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इससे खाने में हल्का सा फ्लेवर आ जाता है।

मांसपेशियों में ऐंठन
क्या आप जानते हैं कि प्याज का छिलका मांसपेशियों में ऐंठन से राहत दिलाने में असरकारी होता है। एक पैन में एक कप पानी और प्याज के छिलके डालें। इसे उबाल लें और फिर पानी को छानकर पी लें। इससे तुरंत मांसपेशियों में ऐंठन से राहत मिलती है। ये कोलोरेक्टल कैंसर को भी रोकने में फायदेमंद साबित हो चुका है।

बालों के लिए
प्याज का छिलका प्राकृतिक हेयर डाई की तरह काम करता है जो ना केवल बालों को प्राकृतिक रूप से काला करते हैं बल्कि उनकी खोई चमक भी वापिस लाते हैं। प्याज के कुछ छिलके 4 से 5 कप पानी में उबालें। इस पानी से शैंपू के बाद बालों को धोएं।

बेहतर नींद के लिए
प्याज के छिलकों से बनी चाय उन लोगों के लिए फायदेमंद होती है जिन्हें सोने में दिक्कत आती है। प्याज के छिलकों से बनी चाय को सोने से पहले पीएं। इससे मस्तिष्क को आराम मिलता है और नींद आने में मदद मिलती है।

लहसुन के छिलके को भूनें
लहसुन को छिलके के साथ मुलायम होने तक भूनें। इससे लहसुन के पोषक तत्व बने रहते हैं और लहसुन के स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ बढ़ जाते हैं।

खुजली का इलाज
लहसुन और प्याज के एंटी-फंगल गुण इसे खुजली, एथलीट फुट जैसे त्वचा विकारों में लाभकारी बनाते हैं। 15 से 20 मिनट के लिए प्याज के पानी में पैर डुबोकर रखें।

फ्रीज करके रख सकते हैं
अगर आपको तुरंत इनका इस्तेमाल नहीं करना है तो आप इन्हें स्टोर करके भी रख सकते हैं। किसी एयरटाइट कंटेनर में बंद करके रेफ्रिजरेटर में रख दें।



Click it and Unblock the Notifications
