Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
घंटो लग जाते हैं अनार छीलने में, तो इन 2 आसान तरीकों से छिलें
अनार खाने के फायदे तो आप सभी जानते ही होंगे और अनार खाना भी लोगों को खूब पसंद होता है। लेकिन ज्यादात्तर लोग अनार खाने से सिर्फ इसलिए परहेज करते हैं क्योंकि इसे छीलने में खूब मेहनत करनी पड़ती हैं। अनार उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जिनके शरीर में आयरन की कमी हो। अनार हीमोग्लोबिन बढ़ाता है।
अनार में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन के जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अक्सर अनार को छीलने के नाम पर आलस में आकर हम इसे खाने का इरादा ही छोड़ देते हैं। तो हम आपको बताते हैं अनार छीलने के सबसे आसान तरीके...

अनार छीलने का पहला तरीका
अनार को चॉपिंग बोर्ड पर रखें क्योंकि अनार में भरपूर मात्रा में जूस होता है, जो आपके कपड़ों को दाग दे सकता है इसलिए इसे कपड़ों से जरा दूर ही रखें। इसलिए बेहतर यह है कि आप इसे चॉपिंग बोर्ड पर रखकर ही काटें।
- उसके ऊपरी भाग को काटें, सबसे पहले अनार को उसके ऊपरी भाग से काटें। इसके लिए आपको ऊपर वाले छिलके को काटना होगा। अब इसे अलग कर दें। अब आपको अनार की शेप उसके ऊपरी हिस्से के काटने के बाद उसका आकार आपको कोन शेप में दिखेगा।
- अब आपको ध्यान से देखना है। इसके बाद आपको अनार के अंदर सफेद परत नजर आएगी। बस इन्हीं परतों से अनार को कटाना शुरू करें।
अब अनार के दानें अलग कर लें। यह बेहद आसान होगा। अगर आप अनार को नीचे से नहीं काट रहे हैं तो यह जुड़ा रहेगा। तो अब अनार के हिस्सों को अलग करना जरूरी है।

Most Read : खाने में पड़ गया ज्यादा मिर्च-नमक, इन टिप्स से जायके को खराब होने से बचाएं
अनार छीलने का दूसरा तरीका
- इस तरीके से अनार छीलने के लिए इसे बीच में से न काटकर आड़ा करके या उसकी सफेद परत से काटें और दो हिस्सों में बांट लें।
- अब अनार का ऊपरी भाग और साथ ही साथ निचला भाग काटकर अलग कर दें। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि अनार के ज्यादा बीज बाहर न आएं।
- अब अंगूठे से दबाव बनाते हुए अनार को दो भागों में बांट लें। अब अलग करके उसके सारे बीज निकाल लें।



Click it and Unblock the Notifications
