Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
वॉशिंग मशीन को करना है चुटकियों में साफ, यह टिप्स आएंगे काम
कई बार ऐसा होता है कि जब आप मशीन में कपड़े धोते हैं और फिर उन्हें बाहर निकालते हैं तो कपड़े यूं ही गंदे नजर आते हैं। ऐसे में व्यक्ति को समझ नहीं आता है कि ऐसा क्यों हो रहा है। दरअसल, जब बार-बार मशीन में कपड़े धोए जाते हैं तो वॉशिंग मशीन में गंदगी जमा हो जाती है। गंदगी मशीन में कपड़ों को अच्छी तरह वॉश करने से रोकती है। अधिकतर लोग इस स्थिति में किसी एक्सपर्ट को बुलाना पसंद करते हैं, जिसमें काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो खुद घर पर भी वॉशिंग मशीन को बेहद आसानी से साफ कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको वॉशिंग मशीन को आसान तरीके से क्लीन करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

पहले चलाएं वॉश साइकिल चलाएं
मशीन की क्लीनिंग का सबसे पहला स्टेप है वॉश साइकिल चलाना। यह मशीन में बचे किसी भी पाउडर डिटर्जेंट कणों को हटाने में मदद करता है। कोशिश करें कि आप इसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इससे मशीन को बेहतर तरीके से साफ होने में मदद मिलती है।

सिरके का करें इस्तेमाल
सिरका किसी भी तरह की जिद्दी गंदगी को तोड़ने में मदद करता है और सतह को अच्छी तरह साफ करता है। मशीन के ड्रम को उसकी क्षमता के 2/3 पानी से भरें और उसमें 1 कप सिरका मिलाएं। सिरका के घोल को एक घंटे के लिए मशीन में ऐसे ही छोड़ दें। इस दौरान मशीन का ढक्कन खुला रखें।

डिटर्जेंट ट्रे की करें सफाई
डिटर्जेंट ट्रे डिटर्जेंट अवशेषों को बरकरार रखती है। यह समय के साथ गंदी व चिपचिपा हो जाती है। कभी-कभी इसमें से अजीब सी स्मेल भी आती है, इसलिए इसकी क्लीनिंग करना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए डिटर्जेंट डिस्पेंसर पैनल निकालें। डिटर्जेंट और फैब्रिक सॉफ्टनर ट्रे को गर्म पानी और डिशवॉशिंग लिक्विड से धोएं।

लिंट फ़िल्टर को भी करें साफ
डिटर्जेंट ट्रे की तरह ही लिंट फिल्टर को धोना भी जरूरी है। अक्सर लोग इसे स्किप कर देते हैं। एक लिंट फिल्टर एक छोटा जाल फिल्टर है जो धोने के दौरान लिंट को पकड़ता है। लिंट का अर्थ है छोटे रेशे जो धोने के दौरान कपड़ों की सतह से निकलते हैं। यह जांचने के लिए कि आपका लिंट फ़िल्टर हटाने योग्य है या नहीं, अपनी वॉशिंग मशीन के उत्पाद मैनुअल की जाँच करें। यदि हां, तो बताए गए निर्देशों का पालन करके इसे हटा दें और साफ कर लें। लिंट को अच्छी तरह से साफ करने के लिए आप एक पेपर टॉवल और एक पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर, इसे 1 टीस्पून डिशवॉशिंग लिक्डि मिलाकर गर्म पानी के घोल में 50-60 मिनट के लिए भिगो दें। यह गंदगी को अच्छी तरह से हटाने में मदद करता है। फिर इसे सादे पानी से साफ करके दोबारा लगा दें। यदि आपका लिंट फिल्टर रिमूवेबल नहीं है, तो आप इसके लिए पेशेवर मदद ले सकते हैं। आप अपने लिंट फिल्टर को 2 महीने में एक बार साफ कर सकते हैं।

मशीन को करें सफाई
अपनी वॉशिंग मशीन के बाहरी हिस्से को लिंट-फ्री कॉटन रैग या माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछने के लिए एक क्लीनर का उपयोग करें। हालांकि, इसे पूरी मशीन पर अप्लाई करने से पहले हमेशा एक छोटे से हिस्से पर टेस्ट करें। कोनों पर जमी गंदगी को हटाने के लिए एक पुराने टूथब्रश का प्रयोग करें। सेटिंग पैनल और ढक्कन के अंदरूनी हिस्से को ठीक से पोंछ लें।
वॉश साइकिल शुरू करें
अब वॉश साइकिल को सबसे लंबे टाइम पीरियड के लिए उच्चतम तापमान पर सेट करें। इस दौरान इसमें कपड़े ना डालें। आप सिरका के अवशेषों को हटाने और मशीन ड्रम को अच्छी तरह से साफ करने के लिए 1 कप बेकिंग सोडा का उपयोग करके एक और वॉश साइकिल चलाएं। बेकिंग सोडा में हल्का क्षार होता है जो गंदगी और ग्रीस को पानी में घुलने और प्रभावी ढंग से साफ करने में मदद करता है। एक बार जब पानी निकल जाए, तो एक साफ सूती कपड़े से ड्रम को पोंछकर सुखा लें।
ड्रेन पाइप को साफ करें
आपकी वॉशिंग मशीन का ड्रेन पाइप समय के साथ बंद हो जाता है। अपने ड्रेन पाइप को साफ करने के लिए आप प्रोडक्ट मैनुअल की जांच करें और उसके अनुसार ही इसकी क्लीनिंग करें।



Click it and Unblock the Notifications
