Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मेटल कटलरी को यूं चमकाएं

अपनाएं यह उपाय-
1.महमानों के जाते ही जो भी कटलरी आपको साफ करनी हो उसे गरम पानी में कुछ देर के लिए डुबो दें। ऐसा इसलिए क्योंकि जो ज्यादा देर तक लगा हुआ खाना आपकी मेटल कटलरी की पॉलिश को खराब कर देगी।
2.कभी भी चांदी के बरतनों को कठोर साबुन से न धोएं। इसको गरम पानी में नमक और इमली के घोल से साफ करें और देखें की आपके चांदी के बरतन कैसे चमक उठते हैं।
3.अगर आपकी साफ कटलरी पर सफेद रंग का स्टेन पड़ा हुआ है तो उसको हटाने का भी तरीका है। बाज़ार में मिलने वाला थोड़ा सा कार्न स्टार्च पाउडर लें और उसमें ज़रा सा पानी मिला कर अपने बरतनों को उससे साफ कर लें। साफ कटलरी को पोछें और देखें की उसमें लगा दाग गायब हो गया होगा।
4.अगर कई सालों से आपकी कटलरी अल्मारी में ही रखी हुई है तो ज़ाहिर सी बात है वह कुछ पुरानी सी दिखने लगी होगी। इसके लिए सफेद सिरके को उन कटलरी पर छिड़क दें और रात भर ऐसे ही रहने दें फिर सुबह उनको अच्छे से धो लें।
5.आप कटलरी को किसी तरह रखती हैं, वह भी उसकी सफाई में अहम रोल प्ले करता है। ज्यादा समय तक इसको रखना हो तो कटलरी को मुसिल के कपड़े में अच्छे से लपेट कर रखें और कोशिश करें कि यह किसी दूसरे धातु के बरतनों से छू न रहा हो। यहां तक की यह आपस में भी न छुए तो अच्छा है।
6.कभी भी कटलरी को धोने के तुरंत बाद पैक कर के न रखें वरना इसमें लगा हुआ पानी कटलरी को खराब करके उसमें जंग लगा देगा। इसको हमेशा पोंछ कर और अच्छे से सुखा कर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
