Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
आइस क्यूब ट्रे का अनोखा इस्तमाल
क्या आप जानती हैं कि घर में पड़ी आइस क्यूब का इस्तमाल कितने प्रकार से हो सकता है? जी हां, इसमें ना केवल बरफ ही जमाई जा सकती है बल्कि घर के कुछ समानों को रखने में भी प्रयोग किया जा सकता है। बाजारों में कई आकारों और साइज के आइस क्यूब उपलब्ध हैं। इसलिये इनका प्रयोग कीजिये और अपनी जिन्दगी आसान बनाइये।
आइस क्यूब का इस्तमाल -
1. पेन्ट- क्या आपकी हॉबी पेटिंग करना है? अगर हां, तो आप आइस क्यूब ट्रे में तरह-तरह के पेन्ट, थिनर और ग्लू रख सकते हैं। तो अब आपको दुकान से महंगी-महंगी चीजों को खरीदने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि अब आपके पास आइस क्यूब जो है।

2. बटन, पिन और मोती- कई लोगो की आदत होती है कि वह छोटी-छोटी चीजों को खोते रहते हैं। छोटे समान को रखने के लिये आइस क्यूब ट्रे का इस्तमाल करें। इसमें आप बटन, मोती, और पिन रख सकती हैं। अगली बार आपको इन समानों को ढूंढने में ज्यादा तकलीफ नहीं होगी।
3. ज्वैलरी की जगह- आइस क्यूब में आप अपनी छोटी-मोटी रोजाना पहनने वाली इयररिंग या अंगूठी रख सकती हैं। इस ट्रे की सबसे बेस्ट जगह होती है, शीशे के सामने वाली। तो इधर-उधर जगंह पर रखन से अच्छा होगा कि आप अपनी ज्वैलरी को इस ट्रे में ही रखें।
4. मसाले- खाना पकाते वक्त आपको ढेर सारे मसालों की जरुरत होती है। यह पाउडर या फिर पूरे मसाले होते हैं। तो ऐसा करिये कि अपने किचन में दो गहरे आइस क्यूब्स रखिये और उसमें तरह-तरह के मसाले भरना शुरु कर दीजिये। इसमें इतने ज्यादा छेद होते हैं कि आप आराम से कोई भी मसाला ढूंढ सकती हैं।
5. आइसक्रीम- अब आपको बरफ वाली आइसक्रीम जमाने के लिये अलग से माउल्ड खरीदने की कोई जरुरत नहीं है। इतनी सारी आइस क्यूब ट्रे में से आप किसी में भी फ्रूट जूस डाल कर उसे फॉइल या फिर प्लास्टिक से कवर कर सकती हैं। उसके बाद आइस क्यूब में आइसक्रीम स्टिक लगा दीजिये और फ्रिजर में जमने के लिये रख दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications