Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने घर के लिये खुद बनाइये हाउसक्लीनिंग प्रोडक्ट
क्या आपने कभी सोंचा है कि अगर घर पर खुद ही क्लीनिंग प्रोडक्ट बनाया जाए तो कितना फायदा होगा। इससे न केवल पैसा बचेगा बल्कि घर पर केमिकल का इस्तमाल भी कम हो जाएगा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उत्पाद बनाना सिखाएंगे जिससे आप अपने घर को चमकाने के अलावा अपने पैसे भी बचा सकती हैं।
ऐसे बनाएं क्लीनिंग प्रोडक्ट
1. विंडो क्लीनर- एक स्प्रे बॉटल में सोडा और दो चम्मच सफेद सिरका मिला दें। उसके बाद बॉटल में गरम पानी डाल कर स्प्रे तैयार कर लें।
2. कीटाणुनाशक- सफेद सिरका, 3 चम्मच कास्टाइल सोप, 20-30 बूंद टी-ट्री एक्स्ट्रैक्ट को एक साथ मिला कर एक बोतल में पानी भर कर रख लें।
3. ऑल पर्पस क्लीनर- एक बोतल में पानी और सफेद सिरका की सेम मात्रा डालें और ऊपर से उसमें क्लब सोडा मिला लें।
4. टॉयलेट क्लीनर- टॉयलेट को साफ करने के लिये जरुरत होगी बेकिंग सोडा और सफेद सिरके की जरुरत होगी। प्रयोग करने के लिये सबसे पहले टॉयलेट फ्लश को चला दें, फिर बेकिंग सोडा छिड़क कर सफेद सिरका स्प्रे कर दें। इसके बाद स्क्रब कर के टॉयलेट फ्लश कर दें।
5. ड्रेन क्लीनर- नाली को साफ करने के लिये, 1 कप सफेद सिरका लें और 1 कप बेकिंग सोडा। पहले नाली पर बेकिंग सोडा डाले और फिर सिरका। जब 10 मिनट बीत जाएं तब उस पर गरम पानी डाल कर सफाई कर दें।
6. फर्नीचर पॉलिश- 1/4 कप सफेद सिरका या फिर आधा कप नींबू का जूस ले कर 3/4 कप ऑलिव ऑयल में मिला लें। फर्नीचर को पॉलिश करने के लिये इस मिश्रण को कपड़े पर डाल लीजिये और फिर पॉलिश कीजिये।
7. एयर फ्रेशनर- 2 कप गरम पानी और 2 चम्मच बेकिंग सोडा ले कर उसमें कोई खुशबूदार तेल मिला लें और एक स्प्रे बॉटल में डाल कर प्रयोग करें।
8. कार्पेट क्लीनर- अपने गंदे कार्पेट या गलीचे पर बेकिंग सोडा छिडक दें और आधे घंटे बाद उस पर वैक्यूम क्लीनर चला दें। इससे कार्पेट एकदम साफ-सुथरा और चमकदार हो जाएगा।
9. डिशवॉशर- 1/2 कप लक्विड कास्टाइल सोप, 1/2 कप पानी, 1 चम्मच नींबू का रस, 3 बूंद टी ट्री एक्स्ट्रैक्ट, कप सफेद सिरका लें। उसके बाद पानी और साबुन को एक साथ मिला दीजिये और उसे बोतल में डाल कर केवल दो बूंद प्रयोग कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
