Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नेचुरल एयर फ्रेशनर
आजकल बाजार में मिलने वाले एयर फ्रेशनर काफी डिमाडं में हैं। इसकी आर्टिफीशियल खूशबू लोंगो को बहुत भाती है जिसके चलते लोग इसे खरीदते भी हैं। पर क्या आप जानते हैं कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिये कितने भयानक हो सकते हैं। अस्थमा पेंशन्ट तथा केमिकल से एलर्जी होने वाले वाले लोंगो को इससे बहुत नुक्सान हो सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टॉल के रिसर्च के तहत ये माना गया है कि कैमिकल मिले एयर स्प्रे की वजह से अवसाद और तेज सिरदर्द की बीमारी पैदा हो जाती है।

हर कोई चाहता है कि उसका घर खुशबू से महकता रहे। तो क्यों हम हानिकारक केमिकल से अपने घर में बीमारी पैदा करें, इसलिये आइये जानते हैं कुछ खास नेचुरल फ्रेशनरः
1. नेचुरल ऑयलः अपने पसंद का कोई सेन्टेड तेल लें और उसे आधे कप सिरके और दो कप पानी के साथ मिला दें। अब उसे स्प्रे बोतल में डाल दीजिये। आप चाहें तो मुसम्बी, ऑलिव या फिर लेमन ऑयल का भी प्रयोग कर के नेचुरल एयर फ्रेशनर का प्रयोग कर सकते हैं।
2. फ़लावर एक्सट्रैक्टः अपने मन का कोई भी सुगंधित फूल लीजिये और उसकी पत्तियों को पानी में 30 मिनट के लिये अच्छी तरह से खौला लीजिये। अब पानी को छान कर किसी स्प्रे बॉटल में डाल दीजिये। जब यह पानी ठंडा हो जाए तब इसे कमरे में छिडक कर प्रयोग कीजिये।
3. मसालेः अपने पसंद का मसाला लें जैसे कि लौंग, इलायची, जीरा या दालचीनी आदि। इनको पानी में 20 से 25 के लिय खौला लीजिये और छान कर बोतल में डाल कर स्प्रे कीजिये।
4. बी वैक्स कैंडलः बाजार में मिलने वाली आर्टिफीशियल मोमबत्तियों से अच्छा है कि आप बी वैक्स से बनी मोमबत्तियों का प्रयोग करें। इसमें भीनी-भीनी खुशबू आती है जो पूरे घर को पल भर में महका देगी।



Click it and Unblock the Notifications
