Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
सफाई करने के लिये यूज़ करें खट्टे फल
स्ट्रिस फ्रूट जो कि खट्टे होते हैं, उसमें प्रोटीन, न्यूट्रियंट्स और विटामिन होता है। खट्टे फल जैसे, नींबू, संतरा, मुसम्मी और अंगूर आदि फल वजन घटाने में भी लाभदायक होते हैं। यही नहीं अगर त्वचा को साफ करना हो या फिर घर के किसी समान को साफ करना हो, तो यह स्ट्रिस फ्रूट बड़ा ही काम का है। जानने के लिये पढे़ आगे-

ऐसे करें सफाई-
नींबू- कॉपर या ब्रास का शोपीस साफ करने के लिये आप नींबू के छिलके का प्रयोग कर सकती हैं। यही नहीं बल्कि कठोर प्लास्टिक का समान, शीशे के दरवाजे, टपरवेयर, खिड़की और लोहे के दाग आदि, छुटाने के काम आ सकता है। कपड़े पर दाग लग गया हो तो नींबू का रस रगड़ दीजिये और फिर देखिये कमाल। कूडे़ के डिब्बे में नींबू का टुकड़ा डालने से उसमें बदबू नहीं आएगी।
संतरा- इस फ्रूट का प्रयोग सफाई करने के लिये किया जा सकता है। सूखा छिलका लीजिये और उसे मिक्सर में पीस लीजिये और उसमें सिरका मिला दीजिये और फिर इससे टेबल, शीशा और धातु साफ कीजिये। इसके प्रयोग से हल्के कपड़ों पर पड़े हुए दाग भी आराम से छुटाए जा सकते हैं। कपडो़ की अलमारी में कीडे़ ना लगे इसके लिये उसमें संतरे का छिलका रख दें।
मुसम्मी- हम सब जानते हैं कि मुसम्मी स्किन को ग्लो करने के काम आती है। क्या आप जानती है कि इससे घर की सफाई भी की जा सकती है। घर की सफाई करने के लिये इसके छिलके को सुखा कर नमक के साथ मिलाएं। फिर इस पेस्ट को मेटल, लोहा, स्टील, ब्रास, मार्बल आदि को साफ करने में प्रयोग करें। इससे बाथरूम की फर्श, बाथ टब और वॉश बेसिन आदि भी साफ किये जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
