Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
क्यों ना धोएं कपड़ों को गरम पानी से?
घरों में अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं कपड़ों को धोने के लिये गरम पानी का प्रयोग करती हैं। गरम पानी का प्रयोग करना कुछ भी बुरा नहीं है लेकिन कपड़ों को गरम पानी और सर्फ में घंटो भिगो कर रखने से वह सिकुड़ जाते हैं और उनका रंग भी उतर जाता है। इसलिये आज हम आपको बता रहें हैं कि कपड़ों को गरम पानी से ना धोने के क्या-क्या कारण हैं-

गरम पानी ना करें प्रयोग -
1. कपड़े सुकड़ जाते हैं - कपड़ों को गरम पानी में धुलने से वह छोटे हो जाते हैं और जब आप उसे धोने के बाद पहनते हैं तो वह आपके शरीर पर टाइट पड़ेगे। इसलिये अगर आप सोंचते हैं कि कपड़ों में से गंदगी बाहर करने के लिये उन्हें गरम पानी से धोना चाहिये तो ऐसा ना करें।
2. रंग उतर जाता है - गरम पानी में इतनी शक्ति होती है कि वह कपड़ों से रंग को उड़ा ले जाता है। ऐसा केवल गरम पानी के टम्परेचर की वजह से होता है जो कपड़े के कलर पर प्रभाव डालता है। अगर आपने गरम पानी की बाल्टी में कपड़े भिगोए हैं और वह रंग छोडने लगे तो तुरंत ही उसे निकाल कर ठंडे पानी से धो दें। इससे वह कपड़ा खराब होने से बच जाएगा।
3. धागे ढीले पड़ जाते हैं - गरम पानी का प्रभाव ना केवल कपड़ो को सिकोड़ता है बल्कि उनके धागों को भी कमजोर कर देता है। इसके अलावा अगर आप कपड़े पर तेज ब्रश भी चलाती है तो भी आप कपड़े के धागे को निकाल कर उसे और कमजोर कर देती हैं।
ध्यान देने वाली बातें -
- हर कपड़े गरम पानी में नहीं धोए जा सकते इसलिये कपड़ों को धोने से पहले उस पर दिए गए निर्देशों को जरुर पढ़ लें।
- कपड़े को गरम पानी में भिगोने या फिर धोने से पहले उसके छोटे भाग को ही धो कर देखें। अगर उस पर गरम पानी का कोई असर ना दिखाई दे तो आप उस कपड़ को आराम से गरम पानी में भिगो सकती हैं।
- अपने कपड़ों को कभी भी गरम पानी में 10-15 मिनट से ज्यदा देर तक ना भिगोएं वरना वह सिकुड़ जाएगे।
- अच्छा होगा यदि कपड़ों को गरम पानी में भिगोने से पहले हल्के गरम पानी में भिगोएं इससे कपड़े खराब होने से बच जाएंगे।
- गरम पानी की जगह पर आप बेकिंग सोडा, नींबू, सिरका आदि चीजों का प्रयोग कर के आप अपने कपड़ों को खराब होने से बचा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications