Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एक अच्छा गद्दा चुनने के 6 तरीके
अच्छे स्वास्थ्य के लिए रात की अच्छी नींद बहुत जरूरी है। अच्छी नींद से यह मतलब नहीं कि आप कितने घंटे सोते हैं लेकिन महत्वपूर्ण चीज यह है कि आप कितने आराम से सोते हैं। आपका यह आराम निर्भर करता है आपके गद्दे पर जो आप सोने के लिए इस्तेमाल करते हैं। ये गद्दे हर व्यक्ति के लिए एक जैसे नहीं होते, कुछ गद्दे आपकी पीठ को आराम देने के हिसाब से बनाये जाते है, जब कि कुछ गद्दे व्यक्ति की हाईट, उम्र या वजनके हिसाब से आराम देने के लिए बनाये जाते हैं।
हम साधारण रूप से गद्दे खरीदने से पहले इन बातों पर ध्यान नहीं देते लेकिन इन बातों को नजरंदाज करने से हमारी सोने की आदत प्रभावित होती है। हम आपको कुछ सुझाव दे रहें हैं कि गद्दे खरीदते समय क्या बातें ध्यान रखनी चाहियें।

गद्दा चुनने के 6 तरीके
1. आपके पुराने गद्दे की उम्र- यदि आपको सोने में दिक्कत हो रही है तो समस्या गद्दे की नहीं बल्कि इसकी उम्र की है। हर गद्दे की एक एक्सपायरी डेट होती है। एक निश्चित समय के बाद गद्दे का असली और पहले वाला आराम बरक़रार नहीं रहता है। शरीर को होने परेशानियों से बचने के लिए इस समय आपको अपने गद्दे बदलने का निर्णय ले लेना चाहिए।
2. तीन S - सॉफ्टनैस, सपोर्ट, साइज़ ये तीन एक सोफे की मुख्य विशेषताएं हैं। भारत में कस्टमर्स मुख्य रूप से गद्दे खरीदते समय उसके गुणों की बजाय उसकी कीमत को महत्व देते हैं और बाद में शिकायत करते हैं।
3. अंतिम निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें- जब आप कोई गद्दा खरीदने का मन बना लें तो इस पर कम से कम 10 से 15 मिनट लेट कर देखें। इससे आपको इसकी आराम और विश्वसनीयता की जाँच में मदद मिलेगी। बड़ी खरीद के साथ जल्दबाजी नहीं करें और आपका निर्णय सेल्समेन के द्वारा प्रभावित नहीं हो।
4. अन्य फेरबदल और विकल्प भी देख लें- चेक कर लें की गद्दा मजबूत , स्टाइलिश और तकिये से मैच होता हुआ है या नहीं। जैसा की दुकानदार या ब्रांड निर्माता ने वादा किया था। क्वालिटी के साथ कुछ भी समझोता नहीं करें।
5. एक अच्छी गद्दे की दूकान से ही शोपिंग करें- डिपार्टमेंटल स्टोर से गद्दा नहीं खरीदें। गद्दे की दुकान वाले सेल्समेन ज्यादा कुशल और प्रशिक्षित होते हैं और सही सलेक्शन करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
6. वारंटी जांच करना न भूलें- एक अच्छे गद्दे की कम से कम 10 साल की फुल रिप्लेसमेंट वारंटी या मौजूदा कीमत वारंटी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
