Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
किचन में पाइये सफाई की समग्रियां
घर में कई ऐसी गंदी जगहें या सामान होते हैं जिन्हें साबुन या सर्फ से साफ करना मुश्किल होता है। इन्हें साफ करने के लिये आपको खास तौर पर ब्लीचिंग सामग्रियों की जरुरत पड़ेगी। ऐसी जगहें जहां पर कई सालों से सफाई ना हुई हो वहां पर गंदगी काफी जम जाती है तो ऐसे में उसे साफ करने के लिये यहां पर कुछ ऐसी सामग्रियां दी हुई है, जो कि आपके किचन में ही मिल जाएगी।
जी हां, बाजार में मिलने वाले ब्लीच प्रोडक्ट में काफी रसायन होता है जिससे कि घर की टाइल या फर्नीचर आदि खराब हो सकते हैं। नाजुक समान पर आप इन ब्लीचिंग एजेंट का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं कर सकते। यदि आपको कपड़ा भी साफ करना हो तो उसके लिये नमक का प्रयोग कर के देखिये। नमक भी एक ब्लीचिंग एजेंट है जिससे कपड़े पर पड़े गहरे दाग आराम से साफ हो जाएंगे। इसी तरह से आपके किचन में काफी ऐसी चीजे़ हैं जिनका प्रयोग आप हर रोज करती हैं।
सोडा ड्रिंक भी सफाई के लिये काम आ सकता है। आइये जानते हैं कि घर की साफ-सफाई करने के लिये घर के किचन में पड़ी कौन-कौन सी चीजे़ काम में आ सकती हैं।

नींबू
नींबू एक सिट्रस फल है जिससे किचन की जमी हुई गंदगी और तेल वाले दाग आराम से साफ हो सकते हैं। इसके अलावा नींबू को त्वचा पर लगाने से भी त्वचा की रंगत गोरी हो जाती है।

सिरका
सिरके के घोल में आप अपने गंदे कपड़ों को सोख कर साफ कर सकते हैं। इससे बाथरूम की टाइल्स भी साफ हो जाती हैं और गंदी खिड़कियों को भी साफ कर सकते हैं।

ब्लीचिंग पाउडर
ब्लीचिंग पाउडर ज्यादातर बाथरूम के टाइल्स ही साफ किये जाते हैं। इसे कई लोग जींस को फेड बनाने के लिये प्रयोग करते हैं क्योंकि यह कपड़ों का रंग चुरा लेता है।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा को किचन की तेलीय और गंदी दीवारों को साफ करने के लिये प्रयोग कर सकते हैं। इससे किचन की गंदी बदबू भी उड जाती है। इसके अलावा कपड़ों को सफेद बनाना हो तो बेकिंग सोडा को सर्फ के साथ घोल कर उससे कपड़ों को धोइये।

नमक
अगर नमक को सिरका या नींबू के साथ मिला कर प्रयोग किया जाए तो यह अच्छी सफाई करता है। नमक से ऐसे करें सफाई

कोला ड्रिंक
कोला के प्रयोग से आप अपने बाथरूम का बाथटब, सिंक और टॉयलेट पॉट बड़ी ही आराम के साथ साफ कर सकते हैं। इन चीजों पर कोला उडेल दें और 20-30 मिनट तक के लिये रहने दें। उसके बाद टॉयलेअ ब्रश ले कर रगड़ दें और फ्लश चला दें।

आलू
आलू से आप लोहे में लगी जंग को छुड़ा सकते हैं। आलू में ऑक्जेलिक एसिड होता है जो कि जंग को घोल देता है। इस से कांच और सिल्वर के समानों की भी सफाई हो जाती है। ऐसे करें आलू से सफाई

इमली
अगर आप इमली में थोड़ा सा नमक डाल दें तो इसकी सफाई करने की शक्ती बढ जाती है। घर में चाहे जितने भी पुराने तांबे, स्टील, कॉपर या पीतल के समान हों, वह सब इमली की मदद से साफ हो जाएंगे। ऐसे कीजिये सफाई।



Click it and Unblock the Notifications
