Latest Updates
-
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट -
Hariyali Teej Solah Shringar: हरियाली तीज पर क्यों जरूरी है सोलह श्रृंगार? यहां देखें 16 श्रृंगार की लिस्ट -
Independence Day 2026: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना लौटना पड़ेगा वापस -
World Organ Donation Day 2026: शरीर के कौन से अंग किए जा सकते हैं दान? समझें पूरा प्रोसेस और नियम -
World Organ Donation Day 2026: आज है विश्व अंगदान दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग हो रहे अफेयर के चर्चे, जानें दोनों के रिश्ते का पूरा सच -
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं? जानें खाने-पीने और सोने से जुड़े नियम -
Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा; जानें भारत में दिखेगा? -
Hariyali Amavasya 2026: क्यों मनाई जाती है हरियाली अमावस्या? जानें स्नान-दान का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sawan Shivratri Vrat Katha 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट
दिवाली के बाद ऐसे करें घर की साफ-सफाई
प्रकाश और पटाखों का त्योहार दीवाली शुरू हो चुका है। यह धनतेरस के साथ शुरू होता है और इसके बाद लक्ष्मी पूजा की जाती है। साथ ही हिंदू नव वर्ष पड़वा के साथ इसका समापन हो जाता है। इस दौरान आप अपने घर के बाहर हर दिन रंगोली बनाते हैं, रात को लॉन में आतिशबाजी करते हैं और घर को रोशनी व फूलों से सजाते हैं। पूरा माहौल मानो जीवंत हो उठता है और चारों ओर एक अलग ही समां बंध जाती है।
पर क्या होता है जब त्योहार खत्म हो जाता है? कुछ समय पहले आपका जो घर नए रंग रूप में नजर आ रहा था, उसी घर के फर्श पर रंगोली बिखरा पड़ा होगा। घर के आसपास पटाखे के पेपर, प्लास्टिक व फ्लैश पाउडर और पूजा व सजावट में इस्तेमाल किए गए फूल घर में यहां-वहां नजर आएंगे। इतना ही नहीं, दिवाली खत्म होने के बाद आपके घर में बड़ी मात्रा में धूल भी जमा हो जाएगी। किचन के साथ-साथ आपके पूरे घर में अव्यवस्था का आलम हो जाएगा।
जिस तरह दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई जरूरी होती है, ठीक उसी तरह दिवाली के बाद भी घर की साफ-सफाई बेहद महत्वपूर्ण है। आइए हम आपको बताते है दिवाली के बाद घर की सफाई के कुछ तरीके। यकीन मानये, ये तरीके आपके लिए बेहद कारगर साबित होंगे।

1. अनावश्यक चीजों को हटाएं-
जितनी जल्दी से जल्दी हो सके घर की सजावट में लगाई गई चीजों को हटा लें। दिवाली के बाद घर की सफाई के लिए जरूरी है कि दरवाजे और खिड़की पर लटकते सूखे फूलों को हटाएं। साथ ही, इससे पहले कि रंगोली फर्श पर बिखर जाए, इसे तुरंत साफ कर दें।

2. किचन-
किचन की साफ-सफाई सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। चूंकि दिवाली के मौके पर कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं, इसलिए किचन में अव्यवस्था होना आम बात है। दिवाली के बाद साफ-सफाई के लिए आप थोड़ा समय लें और अपने किचन को अच्छे से व्यवस्थित करें। त्योहार पर इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन को धोकर उन्हें वापस अपनी जगह पर रख दें और अपने किचन को फिर से नया बना दें।

3. अलमारी की साफ-सफाई:
दिवाली के मौके पर आप नए कपड़े पहनते हैं। साथ ही एसेसरीज और दूसरे तरह के मेकअप का भी इस्तेमाल करते हैं। पर ऐसा करने में कई बार आपकी अलमारी में अव्यवस्था दिखने लगाती है। दिवाली के बाद घर की सफाई काम अलमारी से ही शुरू करें। त्योहार के मौके पर इस्तेमाल किए गए कपड़े व गहने को वापस अलमारी में रख दें।

4. धूल की सफाई:
दिवाली के बाद सबसे ज्यादा समस्या धूल और धुएं से होती है। पटाखे से निकलने वाली धूल और धुआं घर में फर्नीचर और अन्य चीजों पर जमा हो जाती है। धूल को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप वैक्युम क्लीनर या कपड़े का इस्तेमाल करें। फर्नीचर के साथ-साथ टेबल, पंखे और दूसरे चीजों की भी अच्छे से सफाई करें।

5. इन्हें बदल दें:
दिवाली के बाद घर को साफ दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है कि सारे बेडसीट, बेडकवर, पर्द और सोफा कवर बदल दें। इससे आपका घर एक बार फिर साफ और नया दिखने लगेगा। साथ ही इसकी सुंदरता भी वापस आ जाएगी।

6. गीले कपड़े से पोछें:
ऊपर बताई गई सभी चीजें करने के बाद एक कपड़े को गीला करके घर की सारी चीजों को अच्छे से पोछ लें। इसके लिए आप चाहें तो क्लेंजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications