Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लंच बॉक्स से कैसे निकाले तेल की बदबू?
अक्सर ऐसा होता है कि जो टिफिन बॉक्स या लंच बॉक्स हम बच्चों को स्कूल के लिये या फिर खुद भी लंच ले कर जाते हैं उसमें से खाने की बदबू आने लगती है। टिफिन धोने के बाद भी खाने की महम और उसमें लगा तेल साफ होने का नाम ही नहीं लेता। यह अक्सर प्लास्टिक के टिफिन में ही होता है क्योंकि प्लास्टिक का यह गुण है कि वह अपने आस पास की चीजों की महक को खुद में समा लेता है।
तो अगर आप भी अपने लंच बॉक्स में आ रही जमी हुई बदबू से परेशान हैं, तो चिंता ना करें। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जो साबुन के बगैर भी लंच बॉक्स से आ रही बदबू को दूर कर सकेगा।

कीजिये ये उपाय-
1. धूप में रखें- लंच बॉक्स में से बदबू को हटाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उसे धो कर पूरा दिन धूप में रख दें। इससे उस पर ठीक तरह से धूप लग सकेगी और उसमे से बदबू चली जाएगी।
2. हवा में सुखाए- टिफिन को अच्छे से धो कर उसके सभी छोटे-छोटे डिब्बों को बाहर निकाल कर रख दीजिये और उनमें अच्छे से हवा लग जाने दीजिये।
3. अखबार- लंचबॉक्स को गरम पानी में साबुन मिला कर धोएं। फिर डिब्बे को सुखा लें और उसमें मुड़ा हुआ अखबार भर दें और डिब्बा बंद कर दें। इसके बाद जब यूज करना हो तो डिब्बे से अखबार निकाल कर उसे साफ पानी से धो कर इस्तमाल करें।
4. ब्लीचिंग विधि- एक चम्मच घर पर उपयोग की जाने वाली ब्लीच ले कर उसमें गरम पानी डालें और मिक्स कर के टिफिन में भर दें। इसे एक घंटे तक बैठ जाने दें और फिर साबुन से धो लें। इससे उसमें जमें बैक्टीरिया और कीटाणु साफ हो जाएंगे।
5. सिरका- टिफिन से महक हटाने के लिये आप सिरके का भी प्रयोग कर सकती हैं। सिरके को पानी के साथ मिक्स कर के डिब्बे में डाल कर ऊपर से ढक्कन बंद कर दें और कुछ देर के बाद उसे साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
