Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेशाब से भरे गंदे गद्दे को साफ करने के 5 टिप्स
वह चाहे आपका छोटा सा बच्चा हो या फिर आपके घर में पला हुआ कोई पालतू जानवर, गद्दे पर पेशाब के दाग सच-मुच बडे़ ही गंदे दिखते हैं। बाजार में आपको कई कैमिकल प्रोडक्ट मिल जाएंगे जिनकी सहायता से आप गद्दे पर लगे पेशाब के दाग साफ कर सकती हैं लेकिन यह कभी कभी कद्दे का रंग ही उड़ा देते हैं। इससे पहले की आपके गद्दे को कोई नुकसान हो, इसके लिये आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकती हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि सूरज आपके पेशाब से भरे हुए गद्दे को काफी सही ढंग से ठीक कर सकता है लेकिन जब बात बदबू भगाने की आती है तो सूरज की धूप से आपको कुछ और ज्यादा चाहिये। इससे पहले की आपका गद्दा खराब हो जाए आप नीचे दिये गए उपायो का प्रयोग कर लीजिये।
बेडशीट से कैसे हटाएं खून के दाग

सिरका
गद्दे को जितना हो सके उतना स्क्रब कर लें और फिर उसे पानी से धो लें। इसके बाद डिटर्जेन्ट मिले पानी में सिरका डालें और उसे गद्दे पर डाल कर साफ करें। फिर गद्दे को धूप में सुखा दें।

पैराऑक्साइड
पैराऑक्साइड को डायरेक्ट गद्दे पर नहीं इस्तमाल करना चाहिये नहीं तो, वह और ज्यादा खराब हो सकता है। पैराऑक्साइड को मग में पानी के साथ मिक्स करें और फिर उससे दाग को छुड़ा लें। गद्दे को कठोर ब्रश से रगड कर छुड़ाएं।

नमक
मुठ्ठी भर सेंधा नमक को पानी में गला लीजिये। पानी एक कप होना चाहिये। फिर उससे गद्दे के दाग को 15 के बाद किसी खराब कपड़े से रगड़ कर साफ कर लें।

नींबू
नींबू से पेशाब के दाग आराम से साफ हो सकते हैं। आपको बस गद्दे पर लगे दाग को नींबू से रगड़ कर सूरज की रौशनी में गद्दे को रख देना होगा। आधे घंटे के बाद उस पर सिरका डाल कर रगड़ दें, दाग चला जाएगा।

ब्लीच
गरम पानी में ब्लीच मिलाएं और फिर वह गद्दे पर डालें। इससे पेशाब का दाग तुंरत घुल जाएगा और साफ हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
