Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में कैसे रखें सब्जियों को फ्रेश
जैसा की हम सभी देख रहे हैं कि गर्मियों अपने ऊफान पर हैं। घर में कोई भी सब्जी ले कर आओ तो वह एक दिन या दो दिन से ज्यादा नहीं टिकती। वे लोग जिनके पास फ्रिज नहीं है, उनके लिये सब्जियों को कई दिनों तक चलाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। गर्मियों में हरी पत्तेदार सब्जियों के खराब होने का डर सबसे ज्यादा बना रहता है।
लेकिन आप चिंता ना करें क्योंकि हमारे पास आपके लिये गर्मियों में खायी जाने वाली कुछ आम सब्जियों को ताजा यानी की बचाये रखने का आसान तरीका है। कुछ सब्जियों को गीले कपडे से ढंक कर रखिये तो कुछ सब्जियों को किसी सूखे स्थान पर रखिये। ऐसा करने से आपकी महंगी सब्जियां गर्मी के मौसम में खराब होने से बच जाएंगी। गर्मियों में खाएं ये टॉप की सेहतमंद सब्जियां

आलू
आलू को कभी भी प्याज के पास ना रखें क्योंकि प्याज से एक प्रकार की गैस निकलती है जिससे आलू जल्द खराब हो सकता है।

प्याज
प्याज को सभी सब्जियों से अलग रखें क्योंकि इसमें से रस और गंध दोनों ही निकलती है, जिससे अन्य सब्जियां खराब हो सकती है।

धनिया
धनिया को लंबे समय तक फ्रिज में रखना हो तो उसकी जड़ों को पानी में डुबो कर रखें।

मशरूम
मशरूम को लंबे समय तक रखने के लिये उसे प्लास्टिक बैग में रखें। बैग में छोटे छोटे छेद कर दें।

बैंगन
बैंगन को स्टोर करने के लिये कुछ भी नहीं करने की जरुरत पड़ती।

पत्तागोभी
पत्ता गोभी को सूरज की रौशनी से दूर ररखें। साथ ही इसे गैस और स्टोव की आंच से भी दूर रखें।

शिमला मिर्च
शिमला मिर्च को रखने से पहले उसके ऊपर का धड़ अगल कर दें और फिर उसे गीले कपड़े के नीचे ढांक कर रखें।

गाजर
गाजर के ऊपर के हिस्से को काट दें और फिर उसे एयर टाइट कंटेनर में रखें।

ब्रॉकली
ताजी सब्जियों को लंबे समय तक रखने के लिये उसे फ्रिज में खुली जगह पर रखें। आप ब्रॉक्ली को गीली तौलिये में लपेट कर फिर फ्रिज में रख सकती हैं।

खीरा
खीरे को गीली तौलिया में लपेट कर फ्रिज में रखें।

लहसुन
लहसुन को अगल प्लास्टिक की थैली में अंधेरी जगह या फिर ठंडी जगह में रखें।

बींस
बींस को नमी में रखना चाहिये। इन्हें गीले कपडे़ में ढंक कर रखें ।

भिंडी
भिंडी को नमी में ना रखें। इन्हें सूखे कपडे़ से ढंक कर एयर टाइट कंटेनर में रखें, जिससे यह फ्रेश बनी रहे।

पालक
पालक को फ्रिज में खुले कंटेनर में रखें।



Click it and Unblock the Notifications
